Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ जा रहे हों तो पहले पढ़ लें यह खबर, प्रयागराज जाने वाले वाहनों को मध्यप्रदेश में रोका गया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (22:27 IST)
भारी यातायात के कारण और अत्यधिक भीड़ होने से रोकने के लिए प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ में जाने वाले सैकड़ों वाहनों को मध्यप्रदेश में रोक दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानों पर स्थानीय यातायात पुलिस ने यात्रियों से वापस लौटने का अनुरोध भी किया।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात से उत्तर की ओर जाने वाले वाहनों को उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है। इन अधिकतर वाहनों में श्रद्धालु हैं। महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों से आने वाले अधिकांश वाहन सुबह से ही कटनी, मैहर और रीवा जिलों में फंसे हुए हैं। रीवा रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) साकेत प्रकाश पांडे ने बताया कि वाहनों को चाकघाट पर रोका जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन में प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस यातायात को सुव्यवस्थित करने की कोशिश कर रही है और प्रयागराज प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद उन्हें एक-एक करके गुजरने की अनुमति दे रही है। डीआईजी ने बताया कि प्रयागराज के रास्ते में लोग गलत दिशा से भी वाहन चला रहे हैं।
ALSO READ: क्या प्रवेश वर्मा होंगे दिल्ली के अगले CM? जानिए उनका जवाब
महाराष्ट्र के नागपुर निवासी विशाल शर्मा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि उन्होंने शनिवार सुबह यात्रा शुरू की, लेकिन मैहर में उन्हें ढाई घंटे से अधिक समय तक भारी जाम का सामना करना पड़ा, जबकि कटनी में भी जाम लगा रहा। नागपुर के ही देवीदास पटोले ने कहा कि यातायात जाम में फंसे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था अच्छी है और लोगों को सरकार का सहयोग करना चाहिए। कटनी में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर वाहनों को रोक दिया गया।
 
जिला यातायात पुलिस प्रभारी राहुल पांडे ने कहा कि यातायात कम होने के बाद ही उन्हें गुजरने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कटनी से प्रयागराज तक 250 किलोमीटर लंबे मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर यातायात जाम है और फंसे हुए यात्रियों से वापस लौटने का अनुरोध किया जा रहा है।
 
मैहर के तहसीलदार प्रेमलाल चौधरी ने पीटीआई को बताया कि 100-200 के जत्थों में वाहनों को छोड़ा जा रहा है। मैहर के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) राजीव पाठक ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों को शनिवार सुबह से ही रोक दिया गया है।
ALSO READ: रील की खुमारी पड़ी भारी, 6 छात्राओं के जीवन में संकट, CCTV देख उड़े होश
अमरपाटन (मैहर जिला) थाना प्रभारी के पी त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर खरमसेडा में वाहनों को रोका गया, जहां तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। सतना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवेश ने बताया कि मैहर-चित्रकूट मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन जा रहे हैं और स्थानीय पुलिस थानों को निर्देश दिया गया है कि वे सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जब भी आवश्यक हो, वाहनों को रोकें। भाषा  Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान पर हमले की निंदा मुस्लिम देशों के दिखाने के दांत

Weather Update: राजस्थान, यूपी में मानसून की दस्तक, 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

ईरान इजराइल जंग में अमेरिका की एंट्री, तेहरान पर हमले के प्लान को ट्रंप की मंजूरी

LIVE: ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों की स्वदेश वापसी

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, इन उड़ानों में 15 फीसदी की कटौती

अगला लेख