Hanuman Chalisa

नहीं रही ट्रैफिक वार्डन निर्मला पाठक, 80 साल की उम्र में ट्रैफिक संभालने पर शाहरुख खान ने कहा था 'इंदौर की दादी'

Webdunia
शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (16:17 IST)
इंदौर। शहर की सबसे बुजुर्ग ट्रैफिक वार्डन निर्मला पाठक का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। पाठक खाकी वर्दी पहनकर लंबे समय तक इंदौर के विभिन्न चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालती रही हैं। बाथरूम में गिरने से आई चोट के बाद से वे चल फिर नहीं पा रही थीं। 
 
मूल रूप से मुंबई की रहने वालीं निर्मलाजी ने कई साल पहले इंदौर आकर ट्रैफिक सुधार में सक्रिय सहयोग देना शुरू किया था। अपनी सक्रियता के दौर में वे किसी न किसी चौराहे पर ट्रैफिक संभालते हुए दिख जाती थीं। 

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 80 साल की उम्र में ट्रैफिक संभालने के जज्बे को सलाम किया था। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने निर्मला पाठक को 'इंदौर की दादी' कहा था।
 
लगभग 90 की उम्र में भी उनकी यही कोशिश रहती थी कि वे घर में न बैठें। जब भी किसी बड़े आयोजन की जानकारी उन्हें मिलती थी तो वे वहां पहुंचने की कोशिश करती थीं। 
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जब मुख्यमंत्री कमलनाथ को निर्मला पाठक के बीमार होने की जानकारी मिली थी तो उन्होंने कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें सहायता उपलब्ध करवाने के लिए कहा था।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर की बुजुर्ग महिला समाजसेवी निर्मला पाठक के निधन पर दु:ख जताया है।

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर की सड़कों पर वर्षों तक यातायात सुधार में अपनी सेवाएं देने वाली बुजुर्ग महिला समाजसेवी निर्मला पाठक के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका के लुइसियाना में भीषण गोलीबारी, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत, जानिए क्‍या है मामला?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, बोले- डील नहीं हुई तो भुगतना होगा अंजाम, पावर प्‍लांट और पुल पर होंगे हमले

बढ़ते सड़क हादसों पर Supreme Court हुआ सख्त, जारी किए अहम निर्देश, जानें कौनसे हैं नियम...

अमेरिका में Aerospace, Defense और UFO 10 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत और गुमशुदगी से हड़कंप

पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पर अमेरिकी रिपोर्ट में 'रेड फ्लैग' का अलर्ट, कहीं ट्रंप को भारी न पड़ जाएं गलबहियां

सभी देखें

नवीनतम

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भोपाल में जन आक्रोश पदयात्रा, बोले CM डॉ. मोहन यादव, बहनों की इच्छा कुचलने वालों को कब्र से निकालकर दी जाएगी सजा

LIVE: उधमपुर में खाई में गिरी यात्री बस, 15 की मौत

विश्व गुरु कभी थे, अब नहीं हैं: भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा

5 लोगों को थार से रौंदने वाले बेटे के बचाव में भाजपा विधायक की पुलिस को खुली धमकी, करैरा तुम्हारे डैडी का नहीं, बेटा आएगा और चुनाव लड़ेगा

ईरान में अब सेना ही सरकार! अराघची-पेजेशकियन किनारे, IRGC ने अमेरिका को बताया 'समुद्री डकैत'—क्या शुरू होगा महायुद्ध?

अगला लेख