Hanuman Chalisa

बहु‍चर्चित व्यापमं घोटाले के आरोपी पंकज त्रिवेदी को जमानत

Webdunia
शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (23:48 IST)
इंदौर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) में हुए कथित घोटाले के मामले में व्यापमं के तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक डॉ. पंकज त्रिवेदी के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज प्रकरण में शुक्रवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने उन्हें जमानत दे दी। प्रवर्तन निदेशालय ने फरवरी 2014 में डॉ. त्रिवेदी के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इस मामले में शुक्रवार को उन्हें न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की एकल पीठ ने जमानत दे दी।
 
 
डॉ. त्रिवेदी के अधिवक्ता के अनुसार डॉ. त्रिवेदी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी एक भी संपत्ति संलग्न करने योग्य नहीं पाई, साथ ही डॉ. त्रिवेदी के विरुद्ध दर्ज कुल 10 प्रकरणों में विभिन्न संबंधित न्यायालयों से उन्हें जमानत मिल चुकी है। डॉ. त्रिवेदी के अधिवक्ता के अनुसार मुख्यतया इन्हीं दोनों तर्कों के समर्थन में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने उन्हें जमानत का लाभ दिया है।
 
डॉ. त्रिवेदी के विरुद्ध केंद्रीय जांच ब्यूरो और अन्य जांच एजेंसियों ने व्यापमं के तहत विभिन्न गड़बड़ियां पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किए थे। इसके बाद 'अर्थशोधन निवारण अधिनियम' के तहत प्रवर्तन निदेशायालय ने डॉ. त्रिवेदी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था।
 
प्रवर्तन निदेशालय ने 13 जुलाई को डॉ. त्रिवेदी के विरुद्ध ढाई हजार से अधिक पेजों का आरोप पत्र प्रकरण से संबंधित विशेष न्यायालय इंदौर के समक्ष प्रस्तुत किया। इसमें डॉ. त्रिवेदी पर प्री मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) 2012, 2013, परिवहन आरक्षक, वनरक्षक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2, वर्ग-3, कनिष्ठ आपूर्ति निरीक्षक, प्लाटून कमांडर सहित व्यापमं की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Amazon ने लॉन्च किया नया Fire TV Stick HD, पुराने TV को बना देगा स्मार्ट, मिलेगा Alexa और Xbox Gaming सपोर्ट

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

अगला लेख