Hanuman Chalisa

भाजपा विधायक के खिलाफ वारंट

Webdunia
शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (15:12 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड भाजपा विधायक नरेन्द्रसिंह कुशवाह और उनके दो परिजन के खिलाफ पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने के एक मामले में एक अदालत ने जमानती वारंट जारी किया है।
 
जिला न्यायालय के प्रथम श्रेणी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संकर्षण प्रसाद पांडे के न्यायालय ने शुक्रवार को इस मामले में 200 रुपए का जमानती वारंट जारी करते हुए आरोपियों को 26 अक्टूबर को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया है। 
       
अभियोजन पक्ष के मुताबिक आठ मार्च 2012 को होली का त्योहार होने के कारण शहर में शराबबंदी थी। उस दौरान तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेवन को एक दुकान पर शराब बिकने की सूचना मिली। एएसपी ने वहां दुकान के पिछले गेट से शराब बिकती पाई।
 
पुलिस अमले ने शराब जब्त करने का प्रयास किया तो शराब दुकानदार (कुशवाह का चचेरा भाई) ने आपत्ति जताई। विधायक कुशवाह ने एएसपी से बात की, लेकिन इसी बीच दुकान पर मौजूद विधायक के भतीजों और समर्थकों में से किसी ने एएसपी के साथ मारपीट कर दी।
 
एएसपी ने देहात थाने में विधायक समेत उनके चचेरे भाई राजेन्द्रसिंह कुशवाह व उसके पुत्र पुष्पेन्द्रसिंह कुशवाह सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस के साथ झूमाझपटी तथा शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया। देहात थाना पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया, जिसके बाद अदालत ने वारंट जारी किया है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख