कौन हैं अनुराग जैन, जो होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (14:37 IST)
Anurag Jain will be Chief Secretary of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सबसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और 1989 बैच के आईएएस अनुराग जैन राज्य के अगले मुख्य सचिव होंगे। वे वीरा राणा का स्थान लेंगे। बताया जा रहा है कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वीरा राणा का कार्यकाल आज यानी 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। उन्हें 6 माह का एक्सटेंशन मिला था। 
 
जैन मध्य प्रदेश के 35 वें चीफ सेक्रेटरी होंगे। वर्तमान में उनकी सेवाएं केन्द्र सरकार के पास थीं। वे कई जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं। वे पीएमओ में भी जॉइंट सेक्रेटरी रह चुके हैं। उन्हें 2023 में प्रधानमंत्री पुरस्कार भी मिला था। जैन को मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पसंदीदा अधिकारी माना जाता है। कुछ समय सीएम यादव ने दिल्ली में उनसे मुलाकात भी की थी। 
 
अनुराग जैन दो बार पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव भी रह चुके हैं। उन्हें वित्त प्रबंधन का विशेषज्ञ भी माना जाता है। 2019 में कमलनाथ सरकार में भी उन्हें वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 30 मई 2020 से वे केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हें रोड ट्रांसपोर्ट और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नसरल्लाह के बाद इजराइल का एक और बड़ा शिकार, हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को किया ढेर

J&K में मल्लिकार्जुन खरगे को आए चक्‍कर, मंच पर दे रहे थे भाषण, बोले- जल्‍दी मरने वाला नहीं

अमित शाह का बड़ा हमला, राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन

हाशेम सफीद्दीन होगा हिजबुल्ला का नया चीफ, क्या है उसका नसरल्लाह से कनेक्शन?

46 साल बाद कोसी बैराज से छोड़ा गया सबसे ज्यादा पानी, बिहार में बाढ़ का संकट और गहराया

सभी देखें

नवीनतम

सांसद इंजीनियर राशिद की कार पर हमला, बोनट पर चढ़ गया हमलावर

कोलकाता में सीएनएमसी अस्पताल में चिकित्सक पर हमला, पुलिस ने किया 2 लोगों को गिरफ्तार

हरियाणा में बोले राहुल गांधी, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस

ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 55 IPS अधिकारियों के हुए तबादले

बिहार में बाढ़ से हाहाकार, कई जगह तटबंध टूटे, दर्जनों गांव टापू बने

अगला लेख