धनतेरस पर मध्यप्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पूजा-पाठ, कांग्रेस का तंज यमराज को क्यों भूले?

विकास सिंह
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (15:20 IST)
भोपाल। धनतेरस के दिन अगर आपको मध्यप्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पूजा-पाठ होते दिखाई दें तो आप चौंक मत जाइएगा। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाएगी। धनतेरस के दिन मेडिकल छात्र, डॉक्टर और अस्पताल में मरीजों के परिजन मिलकर भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना करेंगे। इस फैसले की जानकारी खुद प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी है। 22 अक्टूबर को धनतेरस के दिन भोपाल और इंदौर के मेडिकल कॉलेज में आयोजित होने वाले पूजा-पाठ कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री शामिल होंगे।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मध्यप्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाना है। हिन्दू मान्यताओं के हसाब से धन्वंतरी भगवान विष्णु भगवान का ही अवतार है। उनकी पूजा स्वास्थ्य लाभ के लिए ही की जाती है।

वहीं सरकार के इस फैसले पर सियासत भी शुरु हो गई है। कांग्रेने कहा कि धनतेरस पर धन्वंतरि के साथ साथ मृत्यु लोक के देवता यमराज की भी पूजा होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि धर्म की अधिक जानकारी के लिए मंत्री विश्वास सारंग को अच्छे ज्ञानी पंडित से बात करना चाहिए। क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन यमराज की भी पूजा की जाती है तो उसे भी आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

वहीं मीडिया सेल के अध्यक्ष केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि 18 सालों के "धन-मंत्रियों" को अब याद आई भगवान "धनवंतरी" की याद, मेडिकल कॉलेजों में हर साल होगा "आरोग्य"के देवता का पूजन, अब तक "दिवाली" मनाते रहे, अब आई "आरोग्य" की याद। पहले ही यह सोचते तो कोरोना काल में निर्दोष लाशों के अंबार नहीं लगते! नौटंकी छोड़ स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दीजिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख