Hanuman Chalisa

जलगांव ट्रेन हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 13 हुई, 8 शवों की पहचान

जलगांव ट्रेन दुर्घटना स्थल में पटरियों के किनारे एक क्षत विक्षत शव बरामद होने के साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (10:28 IST)
Jalgaon Train Accident : जलगांव ट्रेन दुर्घटना स्थल में पटरियों के किनारे एक क्षत विक्षत शव बरामद होने के साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुलिस ने अब तक 8 शवों की पहचान कर ली है। रेलवे ने हादसे की जांच की आदेश दे दिए हैं। ALSO READ: क्या है घुमावदार पटरियों से जलगांव ट्रेन हादसे का कनेक्शन?
 
मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में चेन खींचने की घटना के बाद ट्रेन से उतरे कुछ यात्री बुधवार शाम महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पास की पटरी से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए थे।
 
विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने बताया कि हमने अब तक 13 में से आठ शवों की पहचान कर ली है, जिनमें से दो की पहचान उनके आधार कार्ड से हुई है।
 
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार को कर्नाटक एक्सप्रेस द्वारा पटरियों पर यात्रियों को कुचलने की घटना की परिस्थितियों की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त मनोज अरोड़ा करेंगे। वह आज मुंबई से 400 किलोमीटर दूर पचोरा के निकट परधाडे और माहेजी रेलवे स्टेशनों के बीच दुर्घटना स्थल पर पहुंचेंगे। सीआरएस यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों के साथ ही दुर्घटना में शामिल रेलगाड़ियों के चालक दल के सदस्यों से भी बात करेंगे।
 
स्विटजरलैंड के दावोस से एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ट्रेन में कुछ यात्रियों ने गलती से मान लिया कि ट्रेन से धुआं निकल रहा है और वे कूद गए। दुर्भाग्य से वे दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्होंने इस त्रासदी में मारे गए यात्रियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया

Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला

महंगाई का झटका: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा, CNG के दाम भी बढ़े; जानें नई दरें

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

अगला लेख