औरंगजेब की कब्र पर महाराष्‍ट्र में बवाल, विहिप और बजरंग दल ने दी कार सेवा की धमकी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 16 मार्च 2025 (13:19 IST)
Aurangzeb Controversy: मुगल शासक औरंगजेब की कब्र पर महाराष्‍ट्र की सियासत गरमाई हुई है। सपा नेता अबू आजमी को औरंगजेब की सराहना करने पर विधानसभा से बजट सत्र के लिए सस्पेंड किया जा चुका है। महाराष्‍ट्र में हिंदू नेता औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने कहा कि औरंगजेब की कब्र हटाओ हटाने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर बाबरी स्टाइल में कारसेवा करने की चेतावनी दी है।
 
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री किशोर चव्हाण, बजरंग दल के प्रांत संयोजक नितीन महाजन व सह संयोजक संदेश भेगड़े ने पुणे में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस बारे में जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपकर कब्र को हटाने की मांग की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी बातें नहीं मानी तो बाबरी स्टाइल में कारसेवा की जाएगी। उन्होंने 17 मार्च को राज्यव्यापी आंदोलन करने की घोषणा की है। 
 
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने कहा कि कब्र की मौजूदगी इस बात की याद दिलाती है कि मुगल शासक को पराजित कर यहीं दफनाया गया था। उन्होंने कहा कि कब्र को हटाने का आह्वान इस इतिहास को समाप्त करने की साजिश है।
 
इस पर फडणवीस सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज को प्रताड़ित करने और उनकी हत्या करने वाले क्रूर शासक की कब्र के लिए महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि कब्र को हटा दिया जाना चाहिए। जो लोग औरंगजेब और उसकी कब्र से प्यार करते हैं, वे इसके अवशेष अपने घर ले जा सकते हैं।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर हाल ही में दिए एक बयान में कहा कि हमें भी लगता है औरंगजेब की कब्र हटाई जाए, कांग्रेस राज में कब्र को ASI संरक्षण मिला, कुछ चीजें कानूनी तौर पर करनी पड़ती है। यह भी सामने आया है कि विवाद के बाद इस कब्र पर जाने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है।
 
इस बीच मिलिंद एकबोटे को 16 मार्च से 5 अप्रैल तक छत्रपति संभाजीनगर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। एकबोटे का संगठन धर्मवीर संभाजी महाराज प्रतिष्ठान हर वर्ष पुणे में छत्रपति संभाजी को श्रद्धांजलि देता है और खुफिया जानकारी मिली थी कि वह व उनके समर्थक औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए खुल्दाबाद आ सकते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

Gujarat : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email के बाद मचा हड़कंप

बिहार में कैसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, चुनाव आयोग ने जारी की दस्तावेजों की नई सूची

रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से ज्‍यादा ड्रोन, नागरिक इलाकों को बनाया निशाना, 10 लोगों की मौत, 3 बच्चों समेत कई घायल

अगला लेख