Hanuman Chalisa

गिरीश महाजन ने किया संजय राउत पर पलटवार, कहा उद्धव को और किसी राजनीतिक दुश्मन की जरूरत नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 3 जून 2025 (18:48 IST)
Girish Mahajan targeted Sanjay Raut: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन (Girish Mahajan) ने शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को 'दलाल' और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का राजनीतिक दुश्मन करार देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि वह (राउत) पार्टी संगठन को कमजोर कर रहे हैं। महाजन की इस टिप्पणी को राउत के आरोपों का जवाब माना जा रहा है। राउत ने कहा था कि जब भाजपा राज्य में सत्ता से बाहर होगी तो महाजन उसे छोड़ने वाले पहले नेता होंगे। महाजन को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है।
 
महाराष्ट्र सरकार में जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि उद्धव ठाकरे को अपनी पार्टी को बर्बाद करने के लिए किसी राजनीतिक दुश्मन की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस काम के लिए संजय राउत ही काफी हैं। उत्तर महाराष्ट्र से भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि राउत जैसे 'दलालों' ने शिवसेना (उबाठा) से नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया है।ALSO READ: संजय राउत ने सीजफायर पर उठाए सवाल, बोले- इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए
 
महाजन ने कहा कि जिस तरह से राउत ने उद्धव ठाकरे को शरद पवार और कांग्रेस के करीब पहुंचाया, उससे उन्होंने अपनी ही पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि यदि ठाकरे, राउत पर लगाम लगाने में विफल रहे तो शिवसेना (उबाठा) टूट जाएगी। जून 2022 में पार्टी के दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे और कई विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद शिवसेना विभाजित हो गई थी।ALSO READ: सर्वदलीय डेलिगेशन को लेकर संजय राउत बोले- सांसदों को ऐसे देशों में भेजा गया जिनका...
 
संजय राउत के आरोपों के जवाब में महाजन ने कहा कि लेकिन मैं कभी भी वह नहीं करूंगा, जो राउत ने अपनी पार्टी के साथ किया। मैं ऐसा कोई काम नहीं करूंगा जिससे संगठन को नुकसान पहुंचे। मैं भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हूं। मैं 20 साल तक विपक्ष में रहा। हालांकि मुझे कई बार (पाला बदलने के लिए) प्रस्ताव मिले, लेकिन मैंने कभी अपनी पार्टी नहीं छोड़ी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

Top News: वेनेजुएला में भूकंप से 920 मौतें, ईरान पर अमेरिकी हमला, हैदराबाद में ट्रंप एवेन्यू

पासपोर्ट, आधार या वोटर आईडी नहीं... आखिर भारतीय नागरिकता का अंतिम प्रमाण क्या है?

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

अगला लेख