Hanuman Chalisa

मंगलग्रह मंदिर द्वारा भक्तों के लिए ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

Webdunia
मंगलवार, 21 मार्च 2023 (09:40 IST)
अमलनेर- महाराष्ट्र के जिला जलगांव जिले में धुले के पास अमलनेर तेहसिल में मंगल ग्रह का प्राचीन और जागृत मंदिर है जहां पर प्रति मंगलवार को हजारों की संख्या में भक्त लोग आते हैं और दर्शल लाभ के साथ ही मंगल दोष की शांति के लिए अभिषेक कराते हैं। यहां पर भक्तों के लिए कई प्रकार की फ्री सुविधाएं हैं और किसी भी प्रकार का वीआईपी दर्शन नहीं होता है।
 
मंदिर प्रबंधन की सूचना के अनुसार महाराष्ट्र सहित पूरे भारत से श्रद्धालु अपनी आस्था के चलते यहां दर्शन और अभिषेक के लिए आते हैं। इसी के चलते मंदिर ने अब श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन अभिषेक बुकिंग और भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई है। यदि भक्त अभिषेकम और दर्शन के लिए मंगलग्रह मंदिर आना चाहते हैं, तो अब अभिषेकम बुक करना और घर बैठे ऑनलाइन भुगतान करना आसान है।
 
ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए गूगल पर जाकर लिंक www.mangalgrahamandir.com पर क्लिक करने के बाद भक्तों को अभिषेक बुकिंग फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म को भरने के बाद आपको रसीद भी तुरंत मिल जाएगी। इस रसिद का स्क्रीन शॉट अपने पास सेव कर लें। यदि आप रसीद को अपने मोबाइल में सेव करके दिखाएंगे तो मंदिर में बुकिंग काउंटर पर अभिषेक तुरंत स्वीकार कर लिया जाएगा।
इस सुविधा के चलते दूर-दूर से आने वाले भक्तों को बहुत ही सरल तरीके से अभिषेक रसीद प्राप्त करना आसान हो गया है। चूंकि मंगलवार को अभिषेकम के लिए आने वाले भक्तों की संख्या अधिक होती है, जिसके चलते उन्हें लंबी कतार में लगकर परेशान होना पड़ता है लेकिन अब इस सुविधा के चलते यहां आने के बाद भक्तों को कतार में खड़े होकर अभिषेकम रसीद प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होती है। मंगलग्रह सेवा संस्था ने अपील की है कि लंबी दूरी से आने वाले भक्त अभिषेकम बुकिंग ऑनलाइन करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

भाग्य बदलने वाली रात: परमा एकादशी व्रत की अमर कथा

परमा एकादशी 2026: कब है व्रत? जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और जरूरी नियम

गुरु का कर्क राशि में गोचर: किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और अशुभ

Vibhuvan Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है, जानें महत्व, पूजा विधि और मंत्र

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 जून, 2026)

अगला लेख