Hanuman Chalisa

प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव

लाइफस्टाइल बदलने से कंसीव करने में मिलाती है मदद

WD Feature Desk
healthy lifestyle for conceiving
 
मां बनना हर औरत की जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान तो किसी भी महिला का हेल्दी रहना जरूरी है ही लेकिन इससे पहले भी बहुत सारी चीजें हैं जिनका ध्यान रखना चाहिए।
मां बनने से पहले आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करना बहुत जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले लाइफस्टाइल में इन बदलावों को करने से आपके कंसीव करने के चांसेज बढ़ जाते हैं। आइये जानते हैं इन्हीं बदलावों के बारे में। ALSO READ: प्रेग्नेंसी में योगा शुरू करने के लिए क्या है सही समय
 

वजन रखें संतुलित
बढ़ा हुआ वजन आपकी प्रेग्नेंसी में मुश्किल पैदा कर सकता है। प्रेग्नेंट होने की प्लानिंग करने से पहले अपने वजन पर ध्यान दें। कंसीव करने के लिए और प्रेग्नेंसी के दौरान हेल्दी रहने के लिए आपका वजन मेंटेन होना चाहिए। इसके लिए आप हेल्दी डाइट, योग और एक्सरसाइज का सहारा लें।

प्रोसेस्ड फूड को कहें ना
अधिक शुगर और प्रोसेस्ड फूड वजन को बढ़ाता है। इससे जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। जिसकी वजह से गर्भावस्था में मुश्किल पैदा हो सकती है। अगर आप कंसीव करना चाहती हैं तो अपनी डाइट में प्रोसेस्ड फूड और शुगर की मात्रा कम करें। साबुत अनाज, फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।

फोलिक एसिड की मात्रा बढ़ाएं
फोलिक एसिड गर्भाशय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही बेबी के न्यूरल ट्यूब के सही विकास के लिए भी जरूरी होता है, जो आगे चलकर ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड बनता है। प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले अपनी डाइट में फोलिक एसिड(फोलिक एसिड के फायदे) की मात्रा बढ़ाएं। 

कैफीन करें कम
कैफीन भी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। अपनी डेली डाइट में से कैफीन को कट डाउन करें। दिन में एक कप से ज्यादा चाय या कॉफी न लें।

प्रीनेटल विटामिन्स
प्रीनेटल विटामिन्स में जरूरी न्यूट्रिएंट्स जैसे विटामिन डी, कैल्शियम और फोलिक एसिड पाए जाते हैं जो बर्थ डिफेक्ट के खतरे को कम करते हैं। प्रेग्नेंसी प्लान करने से कुछ वक्त पहले से प्रीनेटल विटामिन्स लेना शुरू करें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

अगला लेख