Hanuman Chalisa

क्या आपका बच्‍चा भी रात भर नहीं सोता? तो ये हैं जरूरी सुझाव

Webdunia
भरपूर नींद लेना व सोना हमारे जीवन की जरूरतों में एक बहुत ही महत्वपूर्ण आवशयकता है। छोटे बच्चों के लिए तो गहरी नींद की आवशयकता और भी ज्यादा अधिक होती है क्योंकि उनका दिमाग ठीक से विकसित नहीं हुआ होता और उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अच्छी नींद महत्वपूर्ण भुमिका निभाती है। कई बार बच्चों को भी नहीं नहीं आने की समस्या होती है, ऐसे में उनकी इस परेशानी को कैसे दूर करे, आइए, जानते हैं कुछ जरूरी सुझाव - 
 
1. बच्चों को अच्छी नींद के लिए उनके सोने और उठने का समय निर्धारित करें।
 
2. उन्हें इस नियम का सख्ती से कुछ दिन पालम करवाएं। 
 
3. बच्चों को सुलाने के लिए कमरे में अंधेरा जरूर कर दें। अंधेरे में नींद से जुड़ा हार्मोन सक्रिय होता है और नींद लाने में सहायक होता है। 
 
4. बच्चे के रूम खिड़की के पर्दे लगा दे और और संभव हो तो दरवाजे को बंद कर दें जिससे बच्चे को कम से कम डिस्टर्ब हो।
 
5. जब बच्चे सो रहे हैं हो, तो घर में तेज आवाज वाले उपकरण जैसे मिक्सी, वैक्यूम क्लीनर, आदि का इस्तेमाल न करें। इससे बच्चे नींद में डरकर जाग सकते हैं।
 
6. बच्चों को सुलाने से पहले उन्हें हल्के गर्म पानी से नहलाकर, मालिश करने से भी उन्हें बहुत अच्छी नींद आती है।
 
7. बच्चों के लिए दिन में भी एक घंटे की नींद लेना बहुत ही फायदेमंद होता है। एक शोध के मुताबिक इससे बच्चों की याददाशत तेज होती है। 
 
8. बच्चों से लिपट कर ना सोएं, वरना बच्चों को इसकी आदत हो जाती है और आपके हटते ही उनकी नींद टूट जाती है। अच्छा होगा कि आप अपने बच्चे को इस तरह की आदत ना डालें।
 
9. बच्चों झूले या गोद में सोने की आदत ना डालें। यह आदत आपके लिए तो परेशानी की वजह बनेगी, साथ ही इसे छूटने में बहुत समय लग जाता है। बेहतर होगा कि जब बच्चा हल्की नींद में हो तभी उसे झूले से या गोद से निकाल कर बिस्तर पर सुला दें। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

अगला लेख