Hanuman Chalisa

अगर हेल्दी बेबी को देना है जन्म तो इन बातों का रखें खास ख़याल

प्रेगनेंसी के दौरान जरूर फॉलो करें ये टिप्स

WD Feature Desk
pregnancy


Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपना विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी के दौरान जरा सी लापरवाही का खामियाजा आपके बच्चे को उठाना पड़ सकता है। इस समय किसी भी तरह की लापरवाही के कारण बच्चे में बर्थ डिफेक्ट भी हो सकता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आपका बच्चा इस गंभीर समस्या से आसानी से बच सकता है।

क्या होता है बर्थ डिफेक्ट?
बर्थ डिफेक्ट का अर्थ है कि प्रेगनेंसी के दौरान बच्चे में कुछ असामान्यताएं रही हैं। इस समस्या के साथ जन्म लेने वाले बच्चों में हार्ट, ब्रेन, स्पाइन आदि की समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा बर्थ डिफेक्ट आपके बॉडी के बनावट के साथ-साथ आपको मानसिक तौर पर भी प्रभावित कर सकता है। हालांकि कुछ सावधानियों के साथ इस स्तिथि को कंट्रोल किया जा सकता है।

प्रेग्नेंसी में इन बातों का रखें ध्यान
भरपूर लें फोलिक एसिड:
गर्भावस्था के दौरान फोलिक एसिड का सेवन बहुत महत्वपूर्ण होता है। और यह कई तरह के बर्थ डिफेक्ट जैसे स्पाइन और ब्रेन डिफेक्ट के लिए सीधा जिम्मेदार होता है। यदि आप चाहते हैं कि आप एक हेल्दी बच्चे को जन्म दें तो गर्भधारण करने से पहले ही फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा लेना शुरू कर दें और इसे प्रेगनेंसी के दौरान भी जारी रखें।

अल्कोहल और धूम्रपान छोड़ दें:
यदि आप सिगरेट और शराब का सेवन करती हैं तो इसका सीधा असर होने वाले बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान शराब और धूम्रपान आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता है। इस तरह के व्यसनों को कंसीव करने से पहले ही तरह छोड़ देना चाहिए।

समय पर करवाएं चेकअप:
प्रेगनेंसी के इस हमारे शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव देखने को मिलते हैं। जो बच्चे में बर्थ डिफेक्ट की समस्या का कारण हो सकते हैं। गर्भावस्था के समय निश्चित समय पर अपने डॉक्टर से संपर्क करते रहना चाहिए। हालांकि प्रेगनेंसी से पहले भी एक बार पूरा हेल्थ चेकअप करा लेना चाहिए क्योंकि एक हेल्दी मां ही एक हेल्दी बेबी को जन्म दे सकती है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख