क्या वाकई सबसे सस्ता है iPhone 16E, जानिए क्या है कीमत

Webdunia
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (17:12 IST)
iPhone 16E: एप्पल (Apple) अपनी नई सीरीज आईफोन-16ई (iPhone 16E) को भारत में असेंबल (assembling) कर रही है। ए फोन घरेलू बिक्री के साथ-साथ कुछ चुनिंदा देशों को निर्यात भी किए जाएंगे। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने आईफोन 16 सीरीज (iPhone 16 series) के मुकाबले आईफोन 16ई को कम दाम में पेश किया है जिसकी बिक्री भारत में 28 फरवरी से शुरू होगी।
 
आईफोन 16ई की बुकिंग शुक्रवार, 21 फरवरी से शुरू होगी : आईफोन 16ई की बुकिंग शुक्रवार, 21 फरवरी से शुरू होगी। इसके बाद ए फोन 28 फरवरी से एप्पल के आधिकारिक स्टोर और कंपनी के अधिकृत भागीदारों (जैसे अन्य दुकानें और ऑनलाइन मंच) पर बिकने के लिए उपलब्ध होंगे।
ALSO READ: Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स
निर्यात के लिए भारत में ही असेंबल किया जा रहा : एप्पल ने गुरुवार को कहा कि आईफोन 16ई समेत पूरी आईफोन 16 श्रृंखला को भारतीय उपभोक्ताओं के लिए और चुनिंदा देशों में निर्यात के लिए भारत में ही असेंबल किया जा रहा है। कंपनी ने बुधवार को 59,900 रुपए की शुरुआती कीमत पर नया आईफोन 16ई को उतारने की घोषणा की।  

क्या हैं फीचर्स : Apple ने दावा किया है कि iPhone 16E की बैटरी पूरे दिन चलेगी।  iPhone 16E में सिर्फ एक ही रियर कैमरा दिया गया है जो 48 मेगापिक्सल का है।  डिजाइन लैंग्वेज कमोबेश iPhone 16 जैसा ही है. इसमें भी USB Type C पोर्ट दिया गया है। iPhone 16e के लिए प्री ऑर्डर इस शुक्रवार से स्टार्ट होगा और सेल 28 फरवरी से होगी। हैंडसेट में पावरफुल A18 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो iPhone 16 में भी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Hornet 2.0 : Honda की सस्ती बाइक की बाजार में इंट्री, सड़कों पर दिखेगा नया जलवा

LIVE: यमुना घाट पहुंची दिल्ली की नवनियुक्त सीएम रेखा गुप्ता, करेंगी आरती

बंगाल के राज्यपाल बोस बोले- कुंभ मेला 'मुक्ति मेला' है, यह मनुष्य को ईश्वर से जोड़ता है

अमेरिकी चुनावों के बाद कैसा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, मंत्री पीयूष गोयल ने दिया यह जवाब

दिल्ली में मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 71% मंत्रियों पर आपराधिक मामले, 2 मंत्री अरबपति

अगला लेख