Hanuman Chalisa

OnePlus 15 मचा देगा बवाल, 7,300mAh की दमदार बैटरी और धांसू फीचर्स, जानिए कब होगा लॉन्च और क्या होगी कीमत

Webdunia
मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 (17:36 IST)
OnePlus 15 को जल्द ही भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने फोन का फर्स्ट लुक हाल ही में टीज किया है।वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन 27 अक्टूबर को चीन में अगले महीने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। OnePlus का यह फ्लैगशिप फोन 6.78 इंच के बड़े 1.5K BOE X3 AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

फोन के डिस्प्ले में 120Hz LTPO डायनैमिक रिफ्रेश रेट, डॉल्वी विजन और HDR सपोर्ट देखा जा सकता है। स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आएगा। ग्लोबल मार्केट में इसे OxygenOS 16 के साथ लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन वनप्लस का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। इसके बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स भी ऑनलाइन सामने आ गई है।

स्मार्टफोन में 7,300mAh की दमदार बैटरी के साथ-साथ 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन OnePlus 13s की तरह होगा।   कंपनी 16 अक्टूबर को OxygenOS 16 रिलीज कर रही है, जो जल्द ही कम्पैटिबल डिवाइस के लिए रोलआउट किया जाएगा। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।

इसमें 50MP का मेन Sony LYT-700 कैमरा मिल सकता है। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। यह 3.5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट कर सकता है। हालांकि इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख