Realme C55 : iPhone जैसा फीचर्स, कम कीमत में आने वाला रियलमी का धांसू स्मार्टफोन

Webdunia
शनिवार, 11 मार्च 2023 (17:20 IST)
Realme C55 Launch: रियलमी (Realme) ने iPhone के Dynamic Island जैसे डिजाइन वाला स्मार्टफोन Realme C55 लॉन्च कर दिया है। इसके डिजाइन (पंच-होल कटआउट) का नाम Mini Capsule रखा गया है। स्मार्टफोन के डिस्प्ले में यूं तो पंच-होल कटआउट देखने को मिलता है, लेकिन चार्जिंग, बैटरी फुल जैसे नोटिफिकेशन के साथ ये कटआउट एक्सपेंड होकर बिल्कुल Dynamic Island जैसा हो जाता है।

स्मार्टफोन की कीमत Rp 2,499,000 (लगभग 13,300 रुपए) तय की है। ये कीमत फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। हालांकि भारत में अभी कीमत का खुलासा नहीं हो पाया है। स्मार्टफोन Rainy Night और Sun Shower दो रंगों में लॉन्च किया गया है।

अभी इस स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है, लेकिन इसे जल्द ही भारत समेत अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग डेट सामने नहीं आई है।
 
अन्य फीचर्स की बात करें तो Realme C55 फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। स्मार्टफोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे कनक्टिविटी फीचर्स हैं। स्मार्टफोन में NFC कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस के नीचे 3.5mm ऑडियो जैक व स्पीकर ग्रिल लगी मिलेगी।
 
जानिए खास फीचर्स
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, NSA डोभाल से भी मिलेंगे, क्या हो सकता है बातचीत का मुद्दा

'मृत' लोगों के साथ राहुल गांधी की चायपार्टी, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

तमिलनाडु की PHD छात्रा ने राज्यपाल के हाथों डिग्री लेने से किया इनकार, जा‍निए किस बात से है नाराज...

क्या होता है कर्तव्य निभाना, महिला पुलिस अधिकारी ने बताया, इंटरनेट वायरल, क्यों लोग कर रहे हैं तारीफ

Preview : क्या Game Changer साबित होंगे iPhone 17 Pro के मॉडल्स, क्यों कहा जा रहा है Apples most powerful phones

सभी देखें

नवीनतम

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बोले पीएम मोदी, देश को एकजुट रखने वाले सद्भाव को मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी

कर्नाटक में 2,800 कुत्तों को जहर देकर मारा, नारियल और कॉफी बागानों में दफनाया

Weather Update: यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में बारिश का जोर, IMD ने जारी किया अलर्ट

सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति से क्यों खुश हैं सपा विधायक पूजा पाल?

LIVE: मुलाकात से पहले ट्रंप की चेतावनी, क्या युद्ध विराम के लिए राजी होंगे पुतिन?

अगला लेख