Hanuman Chalisa

Covid के बाद चीन में Flu से मचा हाहाकार, कई शहरों में Lockdown की तैयारी, फूटा लोगों का गुस्सा

Webdunia
शनिवार, 11 मार्च 2023 (16:55 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोनावायरस (coronavirus) के बाद अब फ्लू (flu) कहर बरपा रहा है। कोरोना काल के बीच चीन अब फ्लू से जूझ रहा है। मीडिया खबरों के मुताबिक बीमारी की भयावहता को देखते हुए कई शहरो में लॉकडाउन लगाने की तैयारी चल रही है। 
 
हालांकि कोरोना काल में लॉकडाउन की त्रासदी देख चुके चीन में लॉकडाउन को लेकर गुस्सा भी देखा जा रहा है। लोगों में लॉकडाउन को लेकर डर देखना जा रहा है।
 
चीन की शून्य-कोविड लॉकडाउन योजनाओं को महामारी के दौरान पूरे देश में लागू किया गया था और कई लोगों द्वारा इसे अतिवादी के रूप में देखा गया था। शीआन स्थानीय सरकार की योजना फ्लू के प्रकोप के चार स्तरों के लिए है। 
 
डेली मेल की एक खबर के मुताबिक यदि सामान्य वायरस गंभीर रूप से उच्च स्तर तक पहुंचता है तो लॉकडाउन फिर से शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां एकदम ठप हो जाएंगी। 
 
शॉपिंग मॉल, थिएटर, पुस्तकालय, पर्यटक स्थल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान भी बंद रहेंगे। लॉकडाउन की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
 
लोगों ने शहर के प्रशासन की आलोचना की है। एक यूजर ने वीबो पर लिखा कि लॉकडाउन लगाने की बजाय जनता का वैक्सीनेशन किया जाए।
कोरोना के बाद इन्फ्लुएंजा का कहर : बीजिंग सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल के आंकड़ों से पता चलता है कि इन्फ्लुएंजा ने 13 फरवरी से 19 फरवरी के बीच बीजिंग में कहर बरपाने वाले कोरोनवायरस को पीछे छोड़ दिया है। 
 
इस बीच, चीन के तियानजिन, हांग्जो सहित कई शहरों के स्कूलों में कई बार छात्रों की क्लासेस को इन्फ्लुएंजा के फैलने के चलते बंद करना पड़ा है।
 
23 फरवरी को इन्फ्लुएंजा पर चाइना सीडीसी वीकली रिपोर्ट में बताया गया है कि  देश में इन्फ्लुएंजा की पॉजिटिविटी रेट पिछले सप्ताह की तुलना में लगातार बढ़ रही है। इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1) टाइप इन्फ्लुएंजा के कुल सैंपलों का 71 फीसदी है, जोकि सबसे ज्यादा प्रतिशत है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन कल लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

अगला लेख