Hanuman Chalisa

माँ पर एक मधुर लावणी छंद गीत : माँ गीता सी पावन होती

Webdunia
poem on mothers day 2023 in hindi
सुषमा शर्मा 
 
सृजन पंक्ति - माँ गीता सी पावन होती
 
गीले में जननी खुद  सोती,रक्षा बालक की करती।
माँ गीता सी पावन होती,निश्छल नदियाँ ज्यों बहती।।
 
 प्रथम पाठशाला बन देखो, सकल ज्ञान नित हृद बोती।
  शोच कर्म का पाठ  पढ़ाती, सहज देह  को जो धोती।।
 उँगली पकड़े सुत की चलती, शुद्ध भाव मन जो भरती।
  माँ गीता सी पावन होती, निश्छल नदियाँ ज्यों बहती।।
 
  खेल खिलौने ले माटी  के, सीख कर्म  दे भावन है।
 आँगन बैठी गीत सिखाती, फटा  सुधारे  छाजन है।।
  क्रोध कभी जब मैया करती,आँचल से मुख है ढकती।
माँ गीता सी पावन होती,निश्छल नदियाँ ज्यों बहती।।
 
  नजर डिठौना  लगा भाल पे, काजल नैना में डाले।
  दूध-भात का लिए कटोरा, खिला-पिला कर जो पाले।।
  चिड़िया मैना दिखा-दिखा के,कविता नित नव जो रचती।
 माँ गीता सी पावन होती, निश्छल  नदियाँ ज्यों बहती।।
 
अँखियन में जब निंदिया आती, पलकें होती हैं भारी।
मंद-मंद सी माँ मुस्काती, जाती है हृद से वारी।।
                                          लोरी गाकर मात सुलाती,सिर पर हाथ फिरा रखती।                                                माँ गीता सी पावन होती, निश्छल नदियाँ ज्यों बहती।।
 
निरखे हर्षित हो मुखड़े को,बेटा चंदा सा प्यारा।
भाल-गाल को चुम्बन देती,कहती अँखियन का तारा।
जीवन करती अर्पण देखो, पीर सभी की माँ सहती।
माँ गीता सी पावन  होती,निश्छल नदियाँ ज्यों बहती।।
ALSO READ: वामा साहित्य मंच ने मनाया मातृ दिवस, कविताओं और लघुकथा में बताई मां की महिमा
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

Winter Recpe: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो बनाएं ओट्स और मखाने की स्वादिष्ट चिक्की, मिलेंगे कई सेहत फायदे

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या: श्री राम का ध्वजारोहण, सभी अटकलों का विराम

Negative thinking: इन 10 नकारात्मक विचारों से होते हैं 10 भयंकर रोग

Health Benefits of Roasted Potatoes : भुने आलू खाने से हेल्थ को मिलते हैं ये 6 सेहतमंद फायदे

Quotes of Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस पर अपनों को भेजें ये खास 7 भावपूर्ण संदेश

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस, जानें उनके 6 खास कार्य

अगला लेख