Motivation : रोज खुद से कहें ये 3 बात और फिर देखें चमत्कार

Webdunia
प्यार, पैसा, प्रगति और प्रतिष्ठा के लिए खुद से कहें ये 3 बातें  tips for Love money and power
 
प्यार, पैसा, पावर, प्रगति, प्रभाव, प्रभुत्व, पराक्रम,प्रशंसा, प्रसन्नता,पुरस्कार और प्रतिष्ठा हम में से किसे नहीं चाहिए... आइए जानते हैं बिना किसी बड़े उपाय के हम खुद से ऐसी कौन सी बात बोलें जो हमें ये सब चीजें दे सकती हैं...  
 
संवाद नंबर 1
1.बिस्तर से उठते ही आपको अपने आप से जो सबसे पहली बात बोलनी है वह यह कि मैं एक चुंबक हूं और प्यार, पैसा, पावर, प्रगति, प्रभाव, प्रभुत्व, पराक्रम,प्रशंसा, प्रसन्नता,पुरस्कार और प्रतिष्ठा सब मेरी तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
 
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कराग्रे वसते लक्ष्मी, कर मध्ये सरस्वती, कर मूले तू गोविंदम प्रभाते कर दर्शनम बोलने से सारा दिन अनुकूल रहता है।
 
हमारी परंपरा में यह बात कही जाती है कि सुबह उठते ही जो शब्द सबसे पहले बोला जाता है वह सारा दिन हमारे व्यक्तित्व और दिन से जुड़ जाता है। इसलिए पहला वाक्य या शब्द सबसे शुभ, अच्छा, सकारात्मक, मंगलकारी और पवित्र ही बोलना चाहिए। इसीलिए भगवान का नाम लेना सबसे अधिक उत्तम है।
 
हमारी संस्कृति कहती है कि किसी भी वस्तु को पैर से स्पर्श नहीं करना चाहिए, धरती हमारी माता है और उन्हें पैर लगाने से दोष होता है अत: हम सुबह उठकर धरती पर पैर रखने से पहले बोलते हैं। समुद्र वसने देवी पर्वत स्तन मंडिते। विष्णु पत्नी नमस्तुभ्यं पाद स्पर्शं क्षमस्व मे पृथ्विया... कुछ लोग इसे ऐसे भी पढ़ते हैं-
 
समुद्र वसने देवी पर्वत स्तन मण्डले, विष्णु पत्नी नमोस्तुभ्यं पाद: स्पर्श क्षमस्वमे।
 
बहरहाल हम बात कर रहे हैं कि अगर आप कोई श्लोक, मंत्र या उपाय नहीं जानते हैं तो हमें अपने आप से 21 दिनों तक कुछ ऐसा कहना है कि हमारा भाग्य जाग्रत हो जाए और दुनिया की सारी अच्छी चीजें हमसे आकर्षित होने लग जाए चाहे वह धन संपदा हो या व्यक्ति... तो अब आपको अपने आप से अगला वाक्य कहना है कि-
संवाद नंबर 2
मेरी जिंदगी से टॉक्सिक लोग दूर जा रहे हैं और अच्छे सकारात्मक विचारों वाले शुभचिंतक मेरी करीब आ रहे हैं, मैं चुंबक होता जा रहा हूं, या होती जा रही हूं...
 
संवाद नंबर 3
मैं हर दिन बेहतर से बेहतरीन होता जा रहा हूं, बेहतरीन होती जा रही हूं, मेरे रिश्तों में प्यार है, मैं सबसे और सब मुझसे प्यार करते हैं। आज का दिन मेरे लिए यादगार, शानदार और जानदार है... मैं आज प्रसन्न हूं.... मैं खूबसूरत हूं.... मै प्रभावशाली हूं..... 
 
कोई मंत्र नहीं, कोई उपाय नहीं बस आपको अपने आप से बातें करनी है, अपने आप के साथ ब्रह्मांड की हर चीज से यह कहना है कि आप जिंदगी को प्यार करते हैं और अच्छी बातें अपने जीवन में शामिल करने के लिए तैयार है। जीवन में चमत्कार चाहते हैं तो इन 3 बातों को आजमा कर देखें...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार

प्राइमरी टीचिंग में करियर बनाएं

वरुण धवन की फिटनेस का राज़ हैं ये 5 Detox Drinks, ऐसे करें अपनी डाइट में शामिल

खीरे के छिलकों से बनाएं ये हेयर मास्क, बाल बनेंगे मुलायम और खूबसूरत

उलझे और फ़्रीज़ी बालों को मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 हेयर मास्क

अगला लेख