World Heritage Day :भारत में तूफानी रोमांच के लिए बंजी जंपिंग के 7 खास स्टॉप

Webdunia
Bungee Jumping
आजकल एडवेंचर टूरिज्म का प्रचलन का दौरा है ऐसे में बंजी जंपिंग का शौक बढ़ रहा है। देश दुनिया में हजारों ऐसी जगहें हैं जहां पर नए नए तरीके से बंजी जंपिंग करवाई जाती है। आओ जानते हैं भारत के 7 बेस्ट बंजी जंपिंग स्पॉट के बारे में।
 
 
1. ऋषिकेश : ऋषि केश से करीब 25 किलोमीटर दूर मोहनचट्टी में पेशेवर तरीके से बंजी जंपिंग कराई जाती है। जंपिंग हाइट्स नामक कंपनी द्वरा यहां पर जंपिंग कराई जाती है। मोहनचट्टी में भारत की सबसे ऊंची फिक्स्ड प्लेटफार्म वाला बंजी जंपिंग स्टेशन है। करीब 83 मीटर ऊंचा प्लेटफार्म है।
ALSO READ: गुजरात के 10 बेहतरीन पर्यटन स्थल, सैर-सपाटे के लिए जरूर जाएं
2. बेंगलुरु : बेंगलुरु में सेंट मार्क रोड पर ओज़ोन एडवेंचर्स द्वारा 130 फीट ऊंचे मोबाइल क्रेन से बंजी जंपिंग करवाई जाती है। बेंगलुरु में कई तरह से बंजी जंपिंग करवाई जाती है।
 
3. गोवा : गोवा वैसे तो समुद्री एडवेंचर के लिए प्रसिद्ध है लेकिन यहां पणजी में पर आप बंजी जंपिंग के भी खूब मजे ले सकते हैं। गोवा में ग्रेविटी एडवेंचर ज़ोन नामक जगह पर बंजी जंपिंग का लुफ्त उठाया जा सकता है।
 
4. लोनावाला : बंजी जंपिंग के लिए मुंबई के पास स्थित लोनावला प्रसिद्ध है। ये जगह इस एडवेंचर के लिए काफी सही और सुरक्षित मानी जाती है।
 
5. मनाली : हिमाचल की दिलकश वादियों में हवा में छलांग लगाने का आपका सपना हो आप मनाली जाएं। मनाली में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रेमी हिमवैली कैम्प्स में बंजी जंपिंग का भी मजा उठा सकते हैं।
ALSO READ: भारतीय पर्यटन विकास निगम के बारे में 10 बातें, जानिए कैसे करता है काम
6. दिल्ली : दिल्ली में मौजूद वंडरलस्ट ऑपरेटर्स नामक स्थान पर 130 फीट की ऊंचाई से क्रेन के माध्यम से बंजी जम्पिंग कराई जाती है। 
 
7. जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहाड़ पर स्थित 30 मीटर की ऊंचाई से शानदार तरीके से बंजी जंपिंग कराई जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख