Hanuman Chalisa

चपरासी के बेटे ने इस तरह दी केंद्रीय मंत्री के बेटे को मात, चुनाव परिणाम ने किया हैरान

Webdunia
शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (12:10 IST)
आलोट। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की आलोट सीट पर हुए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में मनोज चावला ने पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत को हरा दिया। मनोज चावला के पिता ताल तहसील में चपरासी है और जितेंद्र के पिता थावरचंद गहलोत मोदी सरकार में मंत्री।
 
इस हॉट सीट पर हार का खतरा मंडराता देख थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस से सीट पर दावेदार चल रहे प्रेमचंद गु्ड्डू को न सिर्फ भाजपा में शामिल कराया बल्कि उनके बेटे अजीत बौरासी को घट्टिया सीट से टिकट भी दिला दिया। वह खुद पूरे समय दोनों सीट पर प्रचार करते रहे। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत भी इस सीट पर अपने विधायक बेटे जितेंद्र गहलोत की जीत को लेकर आश्वस्त थे। 
 
दूसरी और गुड्डू के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। पार्टी ने ऐन वक्त पर मनोज पटेल को टिकट थमा दिया। मगर मनोज चावला का जादू ऐसा चला कि भाजपा के दावे धरे के धरे रह गए। वह भी उस स्थिति में जब मनोज को टिकट देने के बाद कांग्रेस ने उन्हें अकेला छोड़ दिया। हां, उनके लिए राज बब्बर ने जरूर एक सभा ली। 
 
जितेंद्र के समर्थन में शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गजों ने भी रैलियां की लेकिन यह सब भी उन्हें चुनाव में जीत नहीं दिलवा सके। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

अगला लेख