Hanuman Chalisa

अमित शाह ने संभाला मैदान, सभी संभागों में जाएंगे, चुनाव तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Webdunia
मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (11:16 IST)
भोपाल। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चार दिनों में सभी दस संभागों में पहुंचकर पार्टी की तैयारियों को और गति देंगे।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शाह छह अक्टूबर को इंदौर और उज्जैन संभागों के प्रवास पर रहेंगे। इसके बाद नौ अक्टूबर को ग्वालियर चंबल संभाग, 14 अक्टूबर को सागर, भोपाल और होशंगाबाद संभागों के दौरे पर पहुंचकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।
 
शाह पंद्रह अक्टूबर को रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों में जाकर चुनावी तैयारियां देखेंगे। शाह की यात्रा के मद्देनजर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।
 
इसके पहले सोमवार रात यहां चुनाव प्रबंध समिति की बैठक हुई, जिसमें संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य सदस्य मौजूद थे।
 
बैठक में नवंबर माह में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही लगातार चौथी बार सरकार बनाने को लेकर मंथन हुआ। इस बैठक के पहले दिन भर चुनाव संबंधी विभिन्न समितियों की बैठक भी हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख