Hanuman Chalisa

भाजपा ने की बूथ पर कांग्रेस को मात देने की तैयारी, शाह ने दिए जीत के टिप्स

विशेष प्रतिनिधि
सोमवार, 12 नवंबर 2018 (15:52 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा ने अब बूथ पर कार्यकर्ताओं को मात देने की तैयारी कर ली है। बूथ के कार्यकर्ताओं को जीत का टिप्स देने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुद कमान अपने हाथों में ले ली है।
 
बूथ के कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर आयोजित बूथ सम्मेलन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते शाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत पर पार्टी बूथ जीतने पर ही चुनाव जीतती है।
 
शाह ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनसंपर्क बढ़ाने की बात कहते हुए कहा कि अगर चुनाव में बूथ जीत लिया तो चुनाव जीत लिया। वहीं शाह ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को शिवराज सरकार और मोदी सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाना चाहिए, जिससे की लोगों को पता चल सके की केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने उनका जीवन बदलने के लिए कितने प्रयास किए हैं। शाह ने चुनाव में संगठन को असली ताकत बताते हुए कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा चुनाव में उतनी ही बड़ी जीत मिलेगी।
वहीं भोपाल में बूथ विजय अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के एड गुस्सा आता है पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस को गुस्सा इसलिए आता है क्योंकि प्रदेश में विकास हो रहा है। एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन लोगों के जीवन को सुधारने का काम कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधतेस हुए कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दोनों पूरी तरह कन्फूयज हैं।
 
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के पनामा वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता बयान पहले देते हैं फिर गलती मानते हैं। ऐसे कन्फ्यूज नेता क्या नेतृत्व देंगे, वहीं शिवराज ने कांग्रेस की गुटबाजी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री चुनने की बारी आ जाए तो 25 नेता खड़े हो जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख