Hanuman Chalisa

सरकार से नाराज हो राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा ने दिया इस्तीफा

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले साधु-संतों ने एक बार फिर सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। भोपाल में सोमवार को प्रदेश भर से आए साधु-संतों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को बड़ा झटका देते हुए राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
 
इस्तीफा देने के साथ ही कंप्यूटर बाबा ने मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने नर्मदा में हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर कई बार मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने को कहा, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें कार्रवाई करने से रोक दिया। वहीं कंप्यूटर बाबा ने आरोप लगाया कि सरकार गौशाला और नर्मदा के लिए कोई काम नही कर रहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्होंने नर्मदा के लिए काम करने की कोशिश की तो सरकार ने उनको काम नहीं करने दिया।
 
कंप्यूटर बाबा ने सरकार पर संत समाज की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। सरकार पर आरोप लगते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि जब वो अपने संत समाज के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो उनके पास इस्तीफा देने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचता है। कंप्यूटर बाबा ने मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री संतों से मिलना नहीं चाहते, संतों को सुनना नहीं चाहते हैं।
सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वो अब सरकार से बाहर रहकर संतों की बात मनवाकर रहेंगे। इसके लिए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि वो आंदोलन भी करेंगे। चुनाव लड़ने के सवाल पर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। वहीं कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने पर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि अभी ऐसा कोई ऑफर नहीं है अगर कोई प्रस्ताव आया तो वो कोई भी फैसला संत समाज से चर्चा करने के बाद करेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

इंदौर में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, आसपास का इलाका खाली कराया, 7 दमकल वाहन मौके पर

अगला लेख