rashifal-2026

मतगणना के पहले ही कांग्रेसियों ने मध्यप्रदेश में सरकार बनाई

Webdunia
सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (14:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मंगलवार को होने वाली मतगणना के पहले ही कांग्रेस की प्रदेश इकाई के दफ्तर के बाहर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में अगली सरकार बनने के जश्न संबंधित होर्डिंग चर्चा का विषय बन गए हैं। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कांग्रेस सत्ता के लिए कितनी व्याकुल है।
 
 
राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर ऐसे होर्डिंग लगाए गए हैं, जिनमें कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाने पर प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रकट किया गया है।
 
 
वहीं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के संबंध में संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि वे पिछले कई महीने से कह रहे हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। सरकार मतदाता बनाते हैं, सट्टा या एग्जिट पोल नहीं।
 
 
पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार के बारे में उन्होंने कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। मध्यप्रदेश में मंगलवार को  सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना के साथ ही अगली सरकार को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से बिगड़ी शेयर बाजार की चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में कितनी गिरावट?

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाशिवरात्रि पर भोपाल में सीएम मोहन यादव ने किया अभिषेक, शिव बारात में लिया हिस्सा

भोपाल में 1.5 करोड़ में पति को लेकर 'डील', फैमिली कोर्ट का अनोखा केस

अगला लेख