Hanuman Chalisa

होशंगाबाद में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर

Webdunia
सोमवार, 26 नवंबर 2018 (16:56 IST)
होशंगाबाद। मध्यप्रदेश की होशंगाबाद विधानसभा सीट पर सियासत और सम्मान की जंग में प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा की साख दांव पर लगी है। होशंगाबाद सीट पर भाजपा ने डॉ. शर्मा को टिकट दिया है, वहीं भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज राज्य के पूर्व मंत्री सरताज सिंह को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
 
होशंगाबाद सीट पर 2013 के चुनाव में डॉ. शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को लगभग 50 हजार मतों से हराया था। भाजपा के इस मजबूत किले में कांग्रेस प्रत्याशी बाबू सरताज सेंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों प्रत्याशियों की छवि बेदाग रही है, लेकिन इस बार के चुनाव में बाबू सरताज भाजपा से दगाबाजी का दंश झेल रहे हैं।
 
कांग्रेस प्रत्याशी अपनी सभाओं में भाजपा द्वारा उनके सम्मान को ठेस पहुचने का हवाला दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ. शर्मा को भी आम लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, भाजपा का वोट बैंक यथावत नजर आ रहा है। ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस के जादू का असर दिख रहा है तो शहरी इलाकों में कुछ जगह पर भाजपा को विरोध सामना करना पड़ रहा है।
 
होशंगाबाद विधानसभा सीट जीतने के लिए दोनों प्रत्याशियों के बीच सोशल मीडिया पर भी जमकर लड़ाई चल रही है। स्लम एरिया में भाजपा प्रत्याशी के भाई पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा का होशंगाबाद में विरोध के वीडियो लगातार वायरल हो रहे है, वहीं सरताज की भाजपा छोड़ने के पीछे सफाई देने वाले वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

Weather Update : तेजी से बदल रहा मौसम, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क‍ब आएगा मानसून?

CM योगी की प्रेरणा से साइकल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर: 21 जून को होगी री-एग्जाम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

अगला लेख