shiv chalisa

उम्रदराज नेताओं के लिए परेशानी का सबब बनता सोशल मीडिया

Webdunia
बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (18:27 IST)
मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों ही दलों ने इस बार सोशल मीडिया पर चुनावी जंग लड़ने का फैसला किया है। इस वजह से दोनों ही दलों के उम्रदराज नेताओं के लिए मुश्किलें बढ़ गई है।
 
कांग्रेस ने उन्हीं नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने के फैसला किया है जो सोशल मीडिया पर सक्रिय हो। जो इस मंच पर सक्रिय नहीं होंगे उन्हें टिकट देने पर विचार नहीं किया जाएगा। चूंकि बड़ी उम्र के नेता युवाओं की तुलना में सोशल मीडिया पर काफी कम सक्रिय हैं। इसलिए माना जा रहा है कि वे टिकट की दौड़ में पिछड़ सकते हैं। 
 
मध्यप्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रियता का आधार फेसबुक एवं ट्विटर अकाउंट की सक्रियता है। साथ ही व्हाट्सएप पर भी उसे सक्रिय होना चाहिए।
 
फेसबुक पेज पर 15,000 लाइक्स, ट्विटर पर 5,000 फॉलोवर और सभी के पास बूथ के लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप बने होना अनिवार्य है। हालांकि कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि ऐसे लोगों को टिकट दिया ही ‍नहीं जाएगा, लेकिन सोशल मीडिया पर नेताओं को सक्रिय होना चाहिए। 
 
दूसरी ओर भाजपा ने पहले ही ऐसे नेताओं को टिकट देने की तैयारी कर ली है जो सोशल मीडिया पर सक्रिय हों। बहरहाल दोनों ही दलों के नेताओं की सक्रियता सोशल मीडिया पर दिखाई देने लगी है। फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर चुनावी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

पैनिक ना करें और खुद पैनिक में हैं, एपस्टीन का नाम लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश में तेल-गैस की किल्लत से ज्यादा अफवाहों का संकट, रसोई गैस की बुकिंग में परेशानी से एजेंसियों पर ग्राहकों की कतारें, पेट्रोल पंप पर सामान्य

Weather Update : गर्मी के बीच मौसम ने मारी पलटी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, यहां 40 पहुंचा तापमान

1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर सऊदी से भारत पहुंचा जहाज

LPG पर संसद में विपक्ष का हल्ला बोल, राहुल गांधी ने की नारेबाजी, लोकसभा स्थगित

अगला लेख