Hanuman Chalisa

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, हिन्दू धर्म भाजपा की बपौती नहीं

Webdunia
सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (21:59 IST)
उज्जैन। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को यहां राज्य के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्दू धर्म भाजपा की बपौती नहीं है।
 
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 2 दिवसीय निमाड़ एवं मालवांचल के दौरे में उनके साथ चल रहे सिंधिया ने सोमवार को संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू धर्म भाजपा की बपौती बन गई है, जबकि हिन्दू किसी राजनीतिक पार्टी का धर्म नहीं है। धर्म तो घर-घर में है। किसी राजनीति में कोई धर्म नहीं होता है और धर्म में कोई राजनीति नहीं होती है।
 
उन्होंने कहा कि आज हालत ऐसे हो गए हैं कि भाजपा की सरकार ने महाकुंभ (सिंहस्थ महापर्व) के नाम पर अपने पॉकेट भरकर कलंकित कर दिया। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और किसानों के कर्जमाफी के नाम पर छलावा किया जा रहा है। प्रदेश में उद्योग बंद करा दिए और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो रहा है।
 
सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी संबोधित किया करते कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में मध्यप्रदेश, देश में आगे है। जिनकी नीयत साफ नहीं है, वे क्यों नर्मदा और शिप्रा नदी को साफ करेंगे? प्रदेश में उद्योग खुलते नहीं हैं और बंद हो रहे हैं। प्रदेश में उद्योगपति निवेश करने को तैयार नहीं हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

'नमो' और 'मोहन' की संकल्प शक्ति का कमाल, गौ-वंश संरक्षण से लेकर दुग्ध क्रान्ति में एमपी का धमाल

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन: 22 जून तक Telegram बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला

CM योगी का बड़ा ऐलान, गांवों में बनेंगे पंचगव्य क्लस्टर, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल

LIVE: NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर रोक

अगला लेख