Hanuman Chalisa

RSS से निपटने वाले कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की कार्यकर्ताओं को सीख

Webdunia
शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (12:05 IST)
भोपाल। सोशल मीडिया पर कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के नाम से लिखा एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें वे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रदेश में विधानसभा चुनाव के समय धर्म और जाति से संबंधित किसी भी विषय पर टिप्पणी नहीं करने को कह रहे हैं।
 
पत्र में कमलनाथ के हवाले से कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि कांग्रेस महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस में घृणा फैलाने और दूसरों को अपमानित करने की जगह नहीं है।
 
पत्र में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया है कि वे धार्मिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और उच्चतम न्यायालय में लंबित संवेदनशील विषयों पर कोई टिप्पणी नहीं करें। किसी प्रतिद्वंदी पर अनर्गल, असंसदीय या अपमानजनक भाषा में टिप्पणी नहीं करें।
 
पत्र में कांग्रेस नेताओं से बिना प्रमाण के किसी प्रतिद्वंदी नेता पर आरोप नहीं लगाने को भी कहा गया है। कमलनाथ ने भाजपा पर चुनाव में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने का भी आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता ऐसे भ्रम और अफवाहों से मुकाबला करने के लिए तैयार रहें।
 
आठ नवंबर की तारीख वाले इस पत्र में कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि कांग्रेस भारतीय संविधान, उच्चतम न्यायालय और चुनाव आयोग के निर्देशों को मानती है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सभी कार्यकर्ता उनके निर्देशों को मानेंगे। पार्टी की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया कि कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं के नाम पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें कई निर्देश दिए गए हैं। 
 
गौरतलब है कि हाल ही में कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे मुस्लिम समुदाय के बीच बातचीत कर रहे हैं और उन्हें संघ से सतर्क रहने की बात कह रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं हम संघ से बाद में निपट लेंगे। (वार्ता/वेबदुनिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 10 दिन में कितने बढ़े दाम?

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण

अगला लेख