Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: नक्सल प्रभावित इलाकों में 3 बजे तक होगा मतदान

Webdunia
बुधवार, 28 नवंबर 2018 (11:26 IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार सुबह शुरू हुए मतदान के शुरुआती दो घंटे में दस प्रतिशत से अधिक मतदान की खबरें आई हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी के कारण कुछ देर के लिए मतदान भी प्रभावित रहा।


इंदौर जिले में 10 बजे के बाद 8 प्रतिशत मतदान हुआ। कलेक्टर निशांत वरवडे और एसपी अनिल शर्मा ने भी मतदान किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार गुना जिले के बमोरी विधानसभा क्षेत्र के पराठ गांव स्थित मतदान केंद्र के एक कर्मचारी सोहनलाल की हृदयाघात के कारण मौत हो गई।

प्रारंभिक सूचना में बताया गया है कि वे लगभग 50 वर्ष के थे। सीने में दर्द के बाद उन्हें बमोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। राज्य में लगभग 65 हजार मतदान केंद्रों पर सुबह 8 से 10 बजे तक औसतन 10 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबरें यहां पहुंची हैं।

नक्सली प्रभावित बालाघाट जिले में परसवाड़ा, बैहर और लांजी में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और वहां पर भी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चलने की खबरे हैं। राज्य में कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। राज्य में पांच करोड़ से अधिक मतदाता शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि बालाघाट जिले के नक्सली प्रभावित तीन क्षेत्रों में मतदान तीन बजे तक चलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख