Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में मतगणना, भाजपा पर हेराफेरी की आशंका, कांग्रेस ने बनाया यह खास प्लान

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्यप्रदेश में 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर कांग्रेस खास सतर्कता बरत रही है। कांग्रेस को आशंका है कि भाजपा मतगणना के दौरान वोटों की हेराफेरी कर सकती है इसके लिए कांग्रेस ने अब काउंटिंग के लिए हर चरण के लिए फुल फ्रूफ प्लान बनाया है।


11 दिसंबर को होने वाली मतगणना में कांग्रेस सिंधिया फार्मूला को अपनाने की तैयारी में है। इस फॉर्मूले के तहत पार्टी के उम्मीदवार हर राउंड की गिनती के बाद निर्वाचन अधिकारी से मतगणना का प्रमाण पत्र लेंगे। कांग्रेस सूबे की सभी 230 सीटों पर इस रणनीति को अपनाने जा रही है। प्रत्याशी प्रत्येक राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के सर्टिफिकेट लेने के बाद ही अगला राउंड शुरू होगा।

विधानसभा में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस फॉर्मूले का उपयोग सबसे पहले अटेर विधानसभा के उप चुनाव में किया था, जहां कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। इसके बाद पार्टी ने मुंगावली, कोलारस और चित्रकूट में हुए उपचुनाव में भी यही प्रक्रिया अपनाई थी, वहीं कांग्रेस ने इस सफल प्रयोग को गुजरात विधानसभा चुनाव में भी आजमाया था। कांग्रेस की यह पूरी कवायद मतगणना के दौरान होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए है। इसके लिए कांग्रेस ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

पार्टी ने 6 दिसंबर को अपने सभी 229 उम्मीदवारों को भोपाल बुलाया है। इसके साथ ही पार्टी ने उम्मीदवारों के साथ काउंटिग एजेंट के रूप में काम करने वाले अनुभवी 4-4 कार्यकर्ता को भी भोपाल बुलाया है। यहां उन्हें मतगणना को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में उन्हें प्रशासन का पक्षपातपूर्ण रवैया, डाक मतपत्रों की गणना, हर राउंड की गिनती पर मतगणना का सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से लेने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसकी वजह यह है कि कांग्रेस को इस बात की शंका है कि भाजपा मतगणना के दौरान बड़े स्तर पर गड़बड़ी कर सकती है, वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पहले ही कार्यकर्ताओं को मतगणना के दौरान खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

अगला लेख