shiv chalisa

राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल मांगें माफी, भाजपा की मांग

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। राम को लेकर अब मध्यप्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस ने जहां राम पथ गमन यात्रा का रोड मैप बना कर जारी कर दिया है, वहीं भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।
 
भाजपा के कैबिनेट मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कांग्रेस ने कभी राम के अस्तित्व को नहीं माना, इसके लिए उमाशंकर गुप्ता ने कोर्ट में कांग्रेस सरकार के दिए उस हलफनामे का जिक्र भी किया जिसमें राम को काल्पनिक बताया गया था। 
 
उमाशंकर गुप्ता ने इसके लिए राहुल से भोपाल में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इसके साथ ही भाजपा ने राम पथ गमन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रहीं है। 
 
गुप्ता ने कहा कि राम पथ गमन के निर्माण की घोषणा भाजपा ने की थी और सरकार इसके लिए काम भी कर रहीं है। कांग्रेस के हिंदुत्व कार्ड के बाद भाजपा अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई। पार्टी जल्द ही राम वन पथ के लिए किए गए कामों को लेकर एक पुस्तक जारी करेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोजतबा खामेनेई की कसम- अली लारिजानी की मौत का बदला लेंगे, रियाद में 2 बड़े धमाके, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

Pakistan अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा': तुलसी गबार्ड की इस चेतावनी ने पूरी दुनिया में मचाया हड़कंप!

ईरान की चेतावनी, सऊदी अरब, यूएई और कतर में तेल ठिकानों पर करेगा हमला

यहूदी कब से हमारे पूर्वज और बाप हो गए, कांग्रेस के राजीव शुक्ला के करारे बोल

अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप! न 'मागा' का साथ मिला न यूरोप का, क्या ईरान युद्ध बनेगा उनकी सबसे बड़ी भूल?

सभी देखें

नवीनतम

पीड़ितों से मिले सीएम, बेटे ने कहा फायर ब्रिगेड डेढ़ घंटे लेट पहुंची, सीएम यादव ने दिया ये जवाब

सावधान! तेल की कमी की अफवाहों पर न दें ध्यान, LPG के नाम पर हो रहे फ्रॉड से ऐसे बचें

गुजरात विधानसभा में UCC बिल पेश : लिव-इन के लिए पंजीकरण अनिवार्य, शादी के 1 साल तक तलाक पर रोक

Poco X8 Pro सीरीज भारत में लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 'आयरन मैन' अवतार में मचाएगा धूम, जानें कीमत और फीचर्स

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले अजीम और आजाद गिरफ्तार

अगला लेख