कांग्रेस का बड़ा दांव, अरुण यादव करेंगे शिवराज का मुकाबला, विरोध के बाद बदला इंदौर एक का उम्मीदवार

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (21:42 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने बड़ा दाव चलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरने के लिए पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को उतार दिया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को अपने ही घर में सीमित रखने के लिए कांग्रेस ने यह बड़ा दांव चला है। कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।

अब तक कांग्रेस की तरफ से अर्जुन आर्य टिकट की दावेदारी कर रहे थे। अर्जुन आर्य को सपा ने बुधनी से अपना उम्मीदवार बनाया था। बाद में अर्जुन आर्य ने अपना टिकट लौटा दिया था।
 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ रहे हैं। अरुण यादव कांग्रेस के बड़े ओबीसी चेहरे हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी ओबीसी वर्ग से आते हैं।
इसके साथ ही इंदौर एक में उम्मीदवार बदल दिया गया। गुरुवार रात जारी की गई सूची में इंदौर एक में संजय शुक्ला को टिकट दिया गया है। यहां पहले प्रीति अग्निहोत्री को टिकट दिया गया था। इंदौर दो मोहन सिंह सेंगर और इंदौर पांच  से सत्यनारायण पटेल को टिकट दिया गया है।
 
इंदौर एक में प्रीति अग्निहोत्री को टिकट दिए जाने के बाद संजय शुक्ला ने अपनी पत्नी को निर्दलीय चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा कर दी थी। विरोध के बाद संजय शुक्ला को टिकट दिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

अगला लेख