Hanuman Chalisa

भोपाल के भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे शिवराज

Webdunia
शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (18:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे।
 
 
चौहान शुक्रवार को यहां स्थानीय कर्फ्यू वाली माताजी के मंदिर में सभी प्रत्याशियों के साथ पूजा-अर्चना करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा मंदिर में आशीर्वाद लेकर अपने चुनावी अभियान का आगाज कर रही है। भोपाल के सातों प्रत्याशी मां का आशीर्वाद लेने आए हैं। शुक्रवार को सभी जिलों में पार्टी के प्रत्याशी नामांकन भर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास कार्य किए हैं। कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारु छोड़ा था, उस बीमारु प्रदेश को भाजपा ने पहले विकासशील और अब विकसित बनाया है। अब पार्टी अपने प्रदेश को समृद्ध बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है तथा उन्हें विकास और जनकल्याण के एजेंडे पर पूरा विश्वास है।
 
भोपाल में 7 विधानसभा सीटें भोपाल उत्तर, मध्य, दक्षिण-पश्चिम, गोविंदपुरा, नरेला, हुजूर और बैरसिया हैं। पार्टी ने यहां से क्रमश: फातिमा सिद्दीकी, सुरेंद्र नाथ सिंह, उमाशंकर गुप्ता, कृष्णा गौर, विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा और विष्णु खत्री को प्रत्याशी बनाया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी की प्रेरणा से साइकल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर: 21 जून को होगी री-एग्जाम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया

Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला

अगला लेख