Hanuman Chalisa

गुलमोहर, तुम खिलते रहना

प्रज्ञा पाठक
गुलमोहर खिलने के दिन आ गए। जब गर्मी अपने पूरे शबाब पर होती है, तब गुलमोहर भी अपनी पूरी रक्ताभा के साथ खिलता है।बचपन से ही गर्मी का मौसम मुझे खिझाता था,लेकिन गुलमोहर देखते ही मन आनंदित हो जाता था।ऐसा लगता मानो प्रकृति दुल्हन की भांति सज गई है।गुलमोहर का चटख लाल रंग दुल्हन के जोड़े की ही तो याद दिलाता है।
 
साहित्यिक समझ विकसित होने पर गुलमोहर में छिपी कुछ शिक्षाएं समझ आने लगीं।यूँ तो वसंत में कई प्रकार के फूल खिलते हैं, लेकिन गुलमोहर के लिए विशेष परिश्रम नहीं करना पड़ता।मात्र पानी ही पर्याप्त है।खाद ना भी दें,तो स्वयं ही पल्लवित हो जाता है। गुलमोहर की ये विशेषता हमें सिखाती है कि यदि साधन सीमित हों,तब भी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर सफलता अर्जित की जा सकती है।
 
और देखिये,सूर्य देवता का महा आतप सहकर जो अपने सम्पूर्ण सौंदर्य में खिले,वह गुलमोहर इस सीख का भी संवाहक है कि जीवन में जब कष्टों और दुःखों की अग्नि अपने चरम स्वरुप में धधक रही हो, तब डटकर उनसे मुकाबला करते हुए अपने कर्म पर अडिग रहें।जब हम ऐसा करने में सफल हो जाते हैं, तब गुलमोहर की भांति हमारे व्यक्तित्व और कृतित्व की आभा चहुँ ओर फैल जाती है।
 
गुलमोहर के फूल प्रायः सहज ही वृक्ष से जमीन पर गिरते हैं।उनका यूँ सरलता से उपलब्ध हो जाना 'बड़ा' बनकर भी विनम्र बने रहने की शिक्षा देता है। अन्य शब्दों में कहें तो यह कि व्यक्ति शीर्ष पर पहुंचने के बाद भी जमीन से जुड़ा रहे, 'खास' बनकर भी मन और आचरण से आम रहे।
 
वैसे ये एक संवेदनशील लेखक-मन की सहज ग्राह्यता है, जिसने गुलमोहर में शिक्षा अनुभूत की।कोई जरुरी नहीं कि आप गुलमोहर को इस अर्थ में ग्रहण करें। ग्रीष्म ऋतु धीरे धीरे अपने चरम की ओर अग्रसर है। गुलमोहर भी अपने पूर्ण सौंदर्य को पाने के लिए कर्मरत है।आप दोनों का आनंद लीजिये।हाँ,जब आवश्यकता पड़े,तो तनिक अपनी अन्तर्दृष्टि जागृत कीजियेगा।आप अवश्य ही पाएंगे कि प्रकृति में बहुत कुछ प्रेरणास्पद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख