Hanuman Chalisa

हिज़ाब मामला : धर्म जाल में मत फंसो...

दीप्ति शर्मा
सुबह-सुबह अखबारों में हिज़ाब सबंधी ख़बरों को पढ़कर मन बहुत खराब होता है। जहां शिक्षा का स्तर और बढ़ाने की ज़रूरत है, बच्चे दिन पर दिन पिछड़ते जा रहे हैं, हमें हर रोज कोई न कोई मुद्दा दे दिया जाता है कि चलो आप लोग आपस में झगड़ों नहीं तो आपका दिमाग देश की तरक्की और अर्थव्यवस्था की ओर चला जाएगा।
 
 पत्रकार समाज अपने अपने विचार लिखकर तैयार हो जाते हैं, विशेषज्ञों को विचार विमर्श के लिए टीवी पर बिठाया जाता है, आम जनता लोग सुनते हैं, और इन्ही बातों पर बातें करते करते पूरा दिन,महीने बिता देते हैं। पता नहीं कहाँ जा रहे हैं हम ।एक की देखा देखी बाकी लोग भी वहीं हरकत करना शुरू कर देते हैं। भाई हमें लड़ना जो है वरना हमें अपने धर्म के विरुद्ध मान लिया जाएगा। मतलब हद्द है! 
 
मैं किसी विशेष धर्म और समुदाय की बात नहीं कर रही, और न ही किसी पत्रकार और न ही किसी विशेष पोलिटिकल पार्टी की तरह एक तरफा सोच रखना चाहती हूँ।बल्कि इस तरह के तुच्छ मुद्दे मुझे अच्छे ही नहीं लगते।जब मैं स्कूल में थी तब कॉलेज में सिख समुदाय के लड़के पग बाँध कर आते थे, तब मैंने मुस्लिम ल़डकियों को हिजाब में नहीं देखा था। हाँ कॉलेज में जरूर देखा था कुछ ल़ड़कियों को, पर ना स्कूल में कुछ फर्क़ पड़ा और न कॉलेज में। 
 
आज भी तमाम स्कूल में कई मुस्लिम लड़किया पढ़ाई करती हैं बिना हिजाब के, सिख लड़के पढ़ते हैं पग के साथ, क्या वाकई हमने आज तक इस बात पर गौर किया था? सच बोलिए? नहीं?  फिर अचानक यह आग क्यों? आज हिजाब पर लड़ाई करवा दी कल पग पर करवाएंगे।
 
 यार, समझो! यह सब क्या वाकई जरूरी है, अगर एक रंग के हिजाब या पग का बोले तो मान लो, सर ही तो ढकना है इससे क्या फर्क़ पड़ेगा या नहीं पड़ेगा। याद रखो इस धर्म जाल में मत फंसों , धर्म का सम्मान अपनी जगह है,  और शिक्षा का अपनी जगह। और अगर कोई हिजाब पहनकर आना चाहता है तो स्कूल यूनीफॉर्म के कलर का पहनने दो ना। जिसे पहनना है पहने, नहीं पहनना न पहने। इसे पहनना या नहीं पहनना अनिवार्यता की श्रेणी में डालना जरूरी नहीं है। सभी मुस्लिम लड़कियां हिजाब पहनती भी नहीं है । क्यों फालतू मुद्दे बढ़ाते चढ़ाते रहते हो। वाकई क्या हम आम जनता को इतना फोकट समझ लिया है कि हम अब यही सब बातों में उलझे रहें। मतलब वाक़ई घटिया सोच !!
 
हमें शिक्षा पानी है अपना भविष्य संवारना है, इन्हीं सब बातों में उलझे रहे तो हो गया विकास...
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख