Hanuman Chalisa

जब पूरी दुनिया में संकट है, इंदौर के एक परिवार ने बताई Social Distancing की अनोखी मिसाल

Webdunia
शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (18:15 IST)
इंदौर। किसी को खो देने का दु:ख सबसे बडा बोझ होता है, ऐसे में हमारी संस्‍कृति में यह परंपरा है कि एकत्र होकर उस दु:ख को बांटा जाए, लेकिन इंदौर में एक ऐसा परिवार भी है, जिसने दुनिया पर आए करोना के संकट की इस घड़ी में यह दु:ख अकेले ही सहकर मिसाल कायम की है।

इस परिवार के लिए मौका बेहद दुखद और भावुक करने वाला था, इंदौर शहर के प्रतिष्‍ठित भंडारी परिवार के वरिष्‍ठ रणधीर सिंह भंडारी का पिछले 24 मार्च को निधन हो गया था।

ठीक इसी दिन रात 12 बजे से कोरोना वायरस के संकट के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। ऐसे में भंडारी परिवार नहीं चाहता था कि लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा जाए और अंतिम संस्‍कार से लेकर बाद की तमाम गतिविधियों में लोगों को बुलाकर उनके जीवन को जोखिम में डाला जाए।

स्‍वर्गीय रणधीर सिंह के बेटे नवीन भंडारी ने बताया कि हम नहीं चाहते थे कि संक्रमण के इस दौर में किसी की जान को खतरे में डाला जाए, उन्‍होंने बताया कि जो होना था, वो हो गया, लेकिन फिलहाल कोरोना के संकट में अहतियात ज्‍यादा बड़ा काम है। श्री भंडारी ने बताया कि ऐसे में हमने अखबार में उठावना समाचार में लोगों से अपने घर से ही दिवंगत की आत्‍मशांति के लिए प्रार्थना का निवेदन किया।

इसी तरह व्‍हाट्सएप के माध्‍यम से भी यही संदेश दिया। भंडारी परिवार ने सामाजिक सरोकार को ध्‍यान में रखते हुए अंतिम संस्‍कार में भी कुछ ही लोगों को शामिल होने की गुजारिश की।

नवीन भंडारी ने बताया कि यह हमारे लिए बेहद संवेदनशील होने का वक्‍त था, लेकिन दुनिया पर आए संकट को ध्‍यान में रखते हुए उनकी एक बहन मुंबई से इसीलिए पिता के अंतिम दर्शन में शामिल होने के लिए इंदौर नहीं आईं।

शोकाकुल परिवार का मकसद सिर्फ इतना था कि ऐसे समय में जब पूरा शहर और देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है, हम अपने इमोशन के लिए किसी दूसरे की लाइफ को रिस्‍क में नहीं डाल सकते। भंडारी परिवार की यह पहल और समाज को संदेश सदैव स्‍मृति में रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख