नागदेवता से जुड़ीं 20 प्रचलित मान्यताएं जानिए

Webdunia
Nagdev Ki 20 Baten
हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान शिव ने सांप को अपने गले में डालकर और विष्णुजी ने शेष शयन करके नाग के महत्व को दर्शाया है।


वैदिक युग से ही नाग पूजा का प्रारंभ माना जाता है इसीलिए नाग जाति का इतिहास भारत के प्राचीन गौरव का प्रतीक है। भारतीय जनमानस में नाग से जुड़ीं कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, लेकिन इनमें कितनी सच्चाई है यह भी आज भी खोज का विषय बना हुआ है।
 
यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं नाग देवता से जुड़ी 20 खास मान्यताएं-
 
1. नागलोक होता है, जहां नाग मानव रहते हैं।
 
2. इच्छाधारी नाग होते हैं, जो रूप बदल सकते हैं।
 
3. कुछ दुर्लभ नागों के सिर पर मणि होती है।
 
4. नागों की स्मरण शक्ति तेज होती है।
 
5. 100 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद नागों में उड़ने की शक्ति हासिल हो जाती है।

 
6. 100 वर्ष की उम्र के बाद नागों में दाढ़ी-मूंछ निकल आती है।
 
7. नाग किसी के भी शरीर में आ सकते हैं।
 
8. नाग-नागिन बदला लेते हैं।
 
9. नाग प्रजाति का अजगर दूर से ही किसी को भी अपनी नाक से खींचने की ताकत रखता है।
 
10. नाग खुद का बिल नहीं बनाता, वह चूहों के बिल में रहता है।
 
11. नाग जमीन के अंदर गढ़े धन की रक्षा करता है। इसे 'नाग चौकी' कहा जाता है।
 
 
12. नागों में मनुष्य को सम्मोहित कर देने की शक्ति होती है।
 
13. नाग संगीत सुनकर झूमने लगते हैं।
 
14. नाग को मारना या नागों की लड़ाई या नाग-नागिन का प्रेम में लिप्त जोड़ा देखना पाप है।
 
15. कुछ नाग पांव वाले होते हैं।
 
16. गुप्त धन की रक्षा के लिए भी नागदेवता की तस्वीर या धातु से बनी प्रतिमा की पूजा की जाती है।
 
17.घर में सुख-शांति के लिए नागपंचमी के दिन अष्टधातु का कड़ा पहनने की मान्यता है। 
 
18. नागदेवता को प्रसन्न करने के लिए नागपंचमी की पूजा की जाती है।
 
19. बड़े सांप, नाग आदि शिव का अवतार माने जाते हैं।
 
20. नाग की केंचुल दरवाजे के ऊपर रखने से घर को नजर नहीं लगती।

ALSO READ: नाग पंचमी 2020 : भगवान श्रीकृष्ण का भी संबंध है इस त्योहार से
 
नोट : प्राप्त जानकारी के आधार पर संकलित।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

पीपल की पूजा के पीछे क्या है लॉजिक, क्या सच में होता है भूत-प्रेत का वास या कुछ और है चमत्कार, जानिए सच्चाई

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं...हर मन में बसे भगवंत शिव हैं, भक्ति से सराबोर सावन की शुभकामनाएं

क्या सितंबर में मोदी जी छो़ड़ने वाले हैं पद, यदि ऐसा है तो फिर कौन बनेगा नया पीएम?

विश्व का एकमात्र ज्योतिर्लिंग जहां हर रात शयन के लिए आते हैं भोलेनाथ और माता पार्वती, साथ खेलते हैं चौपड़

सभी देखें

धर्म संसार

सावन मास में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, महादेव हो जाएंगे रुष्ठ

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगा अपार धन लाभ, जानें 15 जुलाई का दैनिक भविष्यफल

नरेंद्र मोदी पर अब तक किन-किन लोगों ने की भविष्यवाणी, आगे क्या करने वाले हैं जानकर चौंक जाएंगे

15 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

15 जुलाई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख