Hanuman Chalisa

ट्रंप और उनकी पत्नी ने गांधीजी के साबरमती आश्रम में कुछ भी नहीं खाया

Webdunia
मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (00:37 IST)
अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने सोमवार दोपहर में अहमदाबाद में गांधीजी के साबरमती आश्रम के अपने दौरे के दौरान कुछ भी नहीं खाया। ट्रंप और उनकी पत्नी के आश्रम दौरे के दौरान जलपान के लिए गुजराती व्यंजन खमण सहित विभिन्न चीजों का इंतजाम किया गया था। यह जानकारी आश्रम के ट्रस्टी ने दी।

ट्रंप और उनकी पत्नी अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम तक के अपने रोडशो के बीच में करीब 15 मिनट के लिए आश्रम गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्रम में ट्रंप और उनकी पत्नी का स्वागत किया।

साबरमती आश्रम के ट्रस्टी कार्तिकेय साराभाई ने कहा, यात्रा पर आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के लिए कुछ खाने की चीजों की व्यवस्था की गई थी लेकिन ट्रंप और उनकी पत्नी ने आश्रम के अपने दौरे के दौरान कुछ भी नहीं खाया।

ट्रंप परिवार के लिए जलपाल के लिए खाने-पीने की कई चीजों का इंतजाम किया गया था। इनमें प्रसिद्ध गुजराती व्यंजन खमण, ब्रोकली और कॉर्न समोसा, एप्पल पाई, काजू कतली और कई तरह की चाय शामिल थीं।

साराभाई ने कहा, हमने प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारियों के लिए कई तरह के खाद्य पदार्थों का इंतजाम किया था। हालांकि किसी भी गणमान्य व्यक्ति ने नहीं खाया। आश्रम के दौरे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम के लिए मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम की ओर रवाना हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख