महाराष्ट्र में आए कोरोना के 12557 नए मामले, मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा

Webdunia
रविवार, 6 जून 2021 (23:13 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 से 233 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1 लाख के पार हो गई। राज्य में संक्रमण से अब तक 1,00,130 लोगों की जान गई है। राज्य में कोविड-19 के 12,557 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58,31,781 हो गई।
ALSO READ: कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आने पर महाराष्ट्र में शूटिंग की अनुमति देंगे मुख्यमंत्री ठाकरे
स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि दिन में 14,433 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 55,43,267 हो गई। महाराष्ट्र में स्वस्थ होने की दर 95.05 फ़ीसदी और मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत है। राज्य में 1,85,527 मरीज़ों का उपचार चल रहा है।
ALSO READ: महाराष्ट्र में ‘अनलॉक’ का तीसरा चरण, मुंबई में महिलाएं नहीं कर सकेंगी लोकल ट्रेन में सफर
मुंबई में कोविड-19 के 786 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई। महानगर में अब तक संक्रमण के 7,10,643 मामले सामने आ चुके हैं और 14,971 लोगों की मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख