Hanuman Chalisa

दिल्ली : सिग्नेचर ब्रिज के उद्‍घाटन में 'संग्राम', पुलिस और आप कार्यकर्ताओं से भिड़े मनोज तिवारी

Webdunia
रविवार, 4 नवंबर 2018 (19:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी पर बने सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन कर दिया, लेकिन उससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी वहां पहुंचे और इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। उनके कार्यक्रम में पहुंचने पर हंगामे की स्थिति हो गई। दिल्ली सरकार की तरफ से उन्हें आमंत्रित नहीं दिया गया था।
 
कार्यक्रम स्थल पर भाजपा और आप समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि कुछ शर्म बची है मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल। बैरिकेड लगवा हमें रोक रहे हो। तिवारी ने कहा कि 'मेरे निर्वाचन क्षेत्र (उत्तर-पूर्व दिल्ली) में मैंने कई वर्षों से रुके पुल के निर्माण को शुरू कराया और अब अरविंद केजरीवाल उद्घाटन समारोह आयोजित कर रहे हैं।
 
मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया था। मैं यहां से सांसद हूं। तो समस्या क्या है? क्या मैं अपराधी हूं? पुलिस ने मुझे क्यों घेर लिया? मैं उनका (अरविंद केजरीवाल) स्वागत करने के लिए यहां हूं। आप और पुलिस ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया है।
 
केजरीवाल ने इस पर ट्वीट कर कहा कि 'अप्रत्याशित। सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन स्थल पर भाजपा द्वारा अराजकता। यह दिल्ली सरकार का कार्यक्रम है। पुलिस मूकदर्शक है। क्या एलजी, दिल्ली पुलिस के प्रमुख होने के नाते सिग्नेचर पुल उद्घाटन स्थल पर शांति और व्यवस्था सुनिश्चित कर सकते हैं? (Photo courtesy : ANI)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश कुमार सोमवार को देंगे मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

UP : योगी जैसे CM की कल्पना मुश्किल, लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

पीएसी की नई महिला बटालियन बनी ‘ऊदा देवी बटालियन’, CM योगी और राजनाथ सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण

अगला लेख