मोदी की सुरक्षा पर होते हैं रोजाना 1 करोड़ 62 लाख रुपए खर्च

Webdunia
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (13:46 IST)
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद में दिए एक लिखित जवाब में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में रोजाना 1 करोड़ 62 लाख रुपए खर्च होते हैं। देश में मोदी को ही स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सुरक्षा मिली हुई है।


खबरों के मुताबिक, संसद में जब डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने सवाल किया कि देश में कितने लोगों को एसपीजी और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा मिली हुई है। इसके जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी ने बताया कि वर्तमान में सिर्फ एक शख्स को एसपीजी सुरक्षा मिली हुई है।

हालांकि किशन रेड्डी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह नहीं बताया कि साल 2014 के बाद किन वीआईपी लोगों की सीआरपीएफ सुरक्षा हटाई गई और किन लोगों को दी गई। उन्होंने केवल इतना बताया कि सिर्फ 56 लोगों को सीआरपीएफ सुरक्षा दी गई है।

साल 2020-21 के लिए एसपीजी के लिए 592.55 करोड़ रुपए बजट आवंटित किया गया है। पिछली बार बजट में एसपीजी के लिए 540.16 करोड़ रुपए के फंड का आवंटन किया गया था, तब चार लोगों को एसपीजी सुरक्षा मिली थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

Live : भाजपा मुख्‍यालय की ओर केजरीवाल का मार्च

operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

अगला लेख