अयोध्या में भूमि पूजन के बाद मिला 100 करोड़ से ज्यादा दान, रोपवे की तैयारी

Webdunia
शनिवार, 10 अक्टूबर 2020 (07:24 IST)
अयोध्या। अयोध्या में 5 अगस्त को हुए भूमि पूजन समारोह के बाद से अब तक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 100 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा प्राप्त हुआ है।
 
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता प्रदान करने के लिहाज से रोपवे बनवाने के लिए अधिकारी यूरोप की कुछ कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं।
 
अयोध्या नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह ने कहा, कि रोपवे का एक छोर मंदिर परिसर में या पास की किसी जगह में होगा वहीं दूसरा बिंदु श्रद्धालुओं की सुविधा के लिहाज से शहर में किसी उचित स्थान पर होगा। हम दूसरे बिंदु के लिए जल्द उचित स्थान तलाश लेंगे।
 
राम जन्मभूमि न्याय के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बैंक खातों में जमा हुई 100 करोड़ रुपए से अधिक राशि के अलावा उसे विदेशी मुद्रा में भी दान मिला है जिसका अभी विनिमय नहीं हुआ है। इसके अलावा 200 किलोग्राम चांदी और अन्य बहुमूल्य धातु मिली हैं।
 
गुप्ता ने कहा कि मंदिर निर्माण की गति बढ़ गई है और तीन किलोमीटर दूर कार्यशाला से तराशे गए पत्थर मंदिर परिसर में लाये जा रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार से तीन क्रेनों, दस ट्रकों की मदद से पत्थर लाने का काम शुरू कर दिया गया और इस काम में 50 श्रमिक लगे हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख