200 KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी 100 ट्रेनें, दिल्ली से 2.5 घंटे में लखनऊ, 5 घंटे में मुंबई, रेलवे का बड़ा प्लान

Webdunia
बुधवार, 22 जून 2022 (18:20 IST)
नई दिल्ली। अब देश में 100 ट्रेनें 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। भारतीय रेलवे के अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (RDSO) ने देश में ट्रेन की स्पीड बढ़ाकर 200 किलोमीटर प्रतिघंटे करने के लिए 100 ट्रेन सेट खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है।
 
इस वक्त राजधानी और शताब्दी जैसी कई एक्सप्रेस ट्रेन 130 KM प्रति घंटे तक की रफ्तार पर चल रही हैं। ट्रेनों की स्पीड 200 किलोमीटर प्रतिघंटा होने जाने से लखनऊ से दिल्ली का सफर 2.30 घंटे में पूरा हो जाएगा। दिल्ली से पटना 5 घंटे और दिल्ली से मुंबई 7 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। 
 
एयरपोर्ट पर रिपोर्टिंग टाइम, चेक इन और सुरक्षा जांच के समय को माइनस कर दें तो 800-1000 किमी तक के सफर में ट्रेन का सफर हवाई जहाज को टक्कर देने लगेगा।
 
खबरों के मुताबिक बेहतर यात्री सुविधाओं को देखते हुए आरडीएसओ कई दिशा में काम कर रहा है। इसमें 200 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से ट्रेन चलाने के लिए 100 ट्रेन सेट खरीदने की तैयारी है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : केजरीवाल के घर से बिभव कुमार गिरफ्तार, वकीलों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख