अफगानिस्तान में आतंकवादियों की गिरफ्त से रिहा होने के बाद 11 सिख भारत पहुंचे

Webdunia
सोमवार, 27 जुलाई 2020 (00:44 IST)
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में आतंकवादियों की गिरफ्त से रिहा होने के बाद वहां के सिख एवं हिन्दू समुदाय के नेता निदान सिंह सचदेव तथा उनके समुदाय के अन्य 10 लोग आज भारत पहुंच गए।
 
विदेश मंत्रालय ने रविवार शाम यहां एक बयान में बताया कि अफगानिस्तान के हिन्दू सिख समुदाय के करीब 11 सदस्य आज भारत में पहुंच गए हैं, जिनमें से हिन्दू सिख समुदाय के नेता निदान सिंह सचदेव शामिल हैं। सचदेव 18 जुलाई को आतंकवादियों की गिरफ्त से रिहा हुए थे।
 
भारत सरकार ने इन सभी लोगों को उचित वीसा प्रदान किया है और उनके भारत आगमन का पूरा इंतजाम किया है। विदेश मंत्रालय ने परिवारों के सुरक्षित भारत पहुंचने में समुचित सहयोग प्रदान करने के लिए अफगानिस्तान सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
 
सचदेव का अफगानिस्तान के पाकतिया प्रांत के चकमनी जिले में गत 22 जून को अपहरण किया गया था। भारत के अनुरोध पर अफगानिस्तान सरकार और कबीलाई नेताओं के प्रयासों से सचदेवा की 18 जुलाई को सुरक्षित रिहाई हो सकी।
 
भारत ने इसके लिए अफगानिस्तान में बाहरी ताकतों के इशारे पर काम करने वाले आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया था और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के उत्पीड़न पर गंभीर चिंता जताई थी।

इसके बाद भारत सरकार ने हाल ही में अफगानिस्तान में अपनी सुरक्षा को खतरा महसूस कर रहे अफगान हिन्दू एवं सिख समुदाय के लोगों को भारत लाने का निर्णय लिया था। Photo courtesy: ANI 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने संभाला मोर्चा, सुधरने लगे हालात

लोकसभा चुनावों के संपन्न होते ही, एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव

स्वाति मालीवाल के एक्स अकाउंट से हटी केजरीवाल की फोटो, क्या AAP से हुआ मोहभंग?

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

अगला लेख