Biodata Maker

live : आजमगढ़ में अखिलेश यादव की रैली में भगदड़, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 21 मई 2024 (10:24 IST)
21 may update : लोकसभा चुनाव में अंतिम 2 चरणों के लिए राजनीतिक दलों ने तेज किया चुनाव प्रचार, ईरानी राष्‍ट्रपति इब्राहित रईसी के सम्मान में आज भारत में राष्‍ट्रीय शोक। पल पल की जानकारी...

02:26 PM, 21st May
आजमगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रैली में भगदड़, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज।

10:46 AM, 21st May
भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। नोटिस में लिखा गया है कि जब से पार्टी ने मनीष जयसवाल को हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है तब से आप संगठनात्मक कार्यों और चुनाव प्रचार में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसके बावजूद इस लोकतंत्र के महापर्व में आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके आचरण से पार्टी की छवि खराब हुई है।

10:23 AM, 21st May
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में सोमवार को हुए रिकॉर्ड मतदान के लिए वहां के मतदाताओं को बधाई दी और कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कभी आतंकवाद प्रभावित रहे बारामूला में सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में 58 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस संसदीय सीट पर हुआ यह अब तक का सर्वाधिक मतदान है।
 
मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'बारामूला की मेरी बहनों और भाइयों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए बधाई। इस तरह की सक्रिय भागीदारी एक शानदार रुझान है।'

08:07 AM, 21st May
यूपी से बिहार तक पीएम मोदी की चुनावी रैलियां है। वे आज बिहार के पूर्वी चंपारण और महाराजगंज में चुनावी सभा करेंगे। वे दोपहर करीब 3.45 बजे प्रयागराज में जनसभा करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। यहां शाम लगभग 5.30 बजे से नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
 

08:06 AM, 21st May
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के सम्मान में मंगलवार को पूरे भारत में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और राजकीय शोक की अवधि के दौरान मनोरंजन वाला कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा। ALSO READ: इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत में 1 दिन का राजकीय शोक

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख