Live : ITO फुटओवर ब्रिज पर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 24 मार्च 2024 (14:02 IST)
24 march updates : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को आईटीओ फुटओवर ब्रिज पर प्रदर्शन किया। पल-पल की जानकारी...


01:56 PM, 24th Mar
-आप कार्यकर्ताओं ने आईटीओ फुटओवर ब्रिज पर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। दर्शनकारियों ने पुल से एक बैनर लटकाया था जिस पर मैं भी केजरीवाल लिखा था। बहरहाल, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया।
<

सूरज के साथ दिल्ली की महिलाओं की आवाज़ उठी है,
Kejriwal के साथ दिल्ली की नब्ज़ जुड़ी है।#MaiBhiKejriwal pic.twitter.com/8Vkbsuj4F4

— AAP (@AamAadmiParty) March 24, 2024 >-इस बीच, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी केजरीवाल के खिलाफ एक प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए आबकारी नीति मामले में उन्हें सख्त सजा देने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के नेताओं का एक पुतला भी फूंका।


01:43 PM, 24th Mar
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा, इंडिया गठबंधन देश को बचाने के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा।
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि विपक्ष को समान मौके नहीं दिए जा रहे, कांग्रेस के खातों पर रोक हैं, मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

11:27 AM, 24th Mar
लेह पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जवानों संग खेल रहे हैं होली।

08:26 AM, 24th Mar
सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी रविवार को पूरी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान होलिका दहन के समय पुतला फूंका जाएगा और कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। भाजपा मुख्यालय, आईटीओ की ओर जाने वाले मार्गों और प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के सामने पहले से ही बड़ी संख्या में कर्मियों को तैनात किया गया है।
ALSO READ: दिल्ली की सरकार कैसे चलेगी, पंजाब के CM भगवंत मान ने दिया जवाब

08:25 AM, 24th Mar
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शनिवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रत्याशियों पर मंथन किया, आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की 5वीं सूची।
ALSO READ: BJP ने SKM से तोड़ा गठबंधन, सिक्किम में अकेले लड़ेगी विस और लोस चुनाव

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख