Hanuman Chalisa

Twin Towers Demolition : ध्वस्त हुआ ट्विन टावर, आसपास की सड़कों पर धूल की मोटी चादर (लाइव अपडेट्स)

Webdunia
रविवार, 28 अगस्त 2022 (14:50 IST)
नोएडा स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर को रविवार को गिरा दिया गया। विस्फोट के बाद मात्र 12 सेकेंड में विशाल इमारत ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर गई। धूल का गुबार छंटते ही दिखा मलबे का पहाड़ ट्विन टावर भारत में अब तक ध्वस्त की गई सबसे ऊंची संरचनाएं रहीं। पल-पल की जानकारी...

-ध्वस्त हुआ ट्विन टावर, धूल से भरा आसमान
-चेतन दत्ता ने दबाया हरा बटन, ध्वस्त हुआ 100 मीटर ऊंचा ट्विन टावर।
-विस्फोटों के जरिए अवैध रूप से बनाए गए सुपरटेक के ट्विन टॉवर को चंद सेकंड में गिराया गया।
-ब्लास्ट से धुएं से भरा आसमान। धीरे-धीरे छंट रही है धूल। दिखा मलबे का पहाड़।
-कुतुब मीनार (73 मीटर) से ऊंचे इन टावर को ‘वाटरफॉल इम्प्लोजन’ तकनीक की मदद से गिराया गया।
-धूल छंटने के बाद दिखा मलबे का पहाड़।
-ब्लास्ट के समय बंद था आगरा नोएडा एक्सप्रेस वे।
-शाम साढ़े 6 बजे के बाद आसपास के रहवासी अपने घरों में जा सकेंगे।
-ब्लास्ट के बाद आसपास की बिल्डिंगों को नहीं हुआ कोई नुकसान।
-ब्लास्ट से पहले बजा सायरन। 
-आगरा नोएडा एक्सप्रेसवे पर बंद हुआ यातायात। 
-ट्विन टावर के 500 मीटर तक नो-एंट्री जोन
-ट्विन टावर के पास टायर बिछाए गए, जिससे मलबा गिरने पर थोड़ी सी कंपन कम हो सकती है।
-प्रदूषण रोकने के लिए पानी के टैंकर तैनात।
-सुपरटेक का बयान, हमारी कोई गलती नहीं, अथॉरिटी की मंजूरी से बना था ट्विन टावर। उस वक्त के नियम के हिसाब से बिल्डिंग बनी।
-ट्विन टावर के चारों ओर CCTV कैमरे लगाए गए।
-उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा, ‘नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर समाजवादी पार्टी के भ्रष्टाचार और अराजकता की नीति का जीवंत प्रमाण है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के शासनकाल में सपा के कुकर्मों की प्रतीक यह अवैध इमारत जमींदोज हो रही है। यह है न्याय, यही सुशासन।’
-दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘जिसने बनाई उसे सजा नहीं, जिसने बनवाई उसे सजा नहीं, इतनी बड़ी बिल्डिंग में अस्पताल, हॉस्टल, बुजुर्गों का निवास, निराश्रित महिलाओं का आश्रय कुछ भी बनाने का ऑर्डर दे देते। दिवाली पर पटाखे नहीं चलाने देते माननीय और खुद इतना पोल्यूशन करने वाला ऑर्डर दे दिया।’
<

जिसने बनाई उसे सजा नहीं
जिसने बनवाई उसे सजा नहीं

इतनी बड़ी बिल्डिंग में अस्पताल, हॉस्टल, बुजुर्गों का निवास , निराश्रित महिलाओं का आश्रय कुछ भी बनाने का ऑर्डर दे देते

दिवाली पर पटाखे नहीं चलाने देते माननीय और खुद इतना पोल्यूशन करने वाला ऑर्डर दे दिया #TwinTowers

— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) August 28, 2022 >-एडिफिस इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर मेहता के अनुसार, चेतन दत्ता ब्लास्ट के लिए अंतिम बटन दबाएंगे।
-पूरी तरह खाली हुई एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी, दोपहर डेढ़ बजे लगेगा ताला। ट्विन टावर के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
-पास की 2 सोसाइटी में रसोई गैस और बिजली की आपूर्ति बंद की गई।
-आसपास की 2 सोसाइटी से सभी लोगों को निकाला गया, निजी सुरक्षाकर्मी अपराह्न करीब 1 बजे सोसाइटी छोड़ देंगे।
-प्रदूषण का स्तर नापने के लिए लगाई गई स्पेशल डस्ट मशीनें।
-सुरक्षा कारणों से एमराल्ड कोर्ट और आसपास की सोसायटी के फ्लैट खाली करा ली गई है। इसके अलावा करीब तीन हजार वाहन और 200 पालतू पशुओं को भी बाहर निकाला जा रहा है।
<

UP | Noida Supertech twin towers demolition today

A green corridor has been established to attend to any emergency situation. Traffic diversion plans being implemented in the area: Ganesh Prasad Saha, DCP, Traffic pic.twitter.com/dJwSJkjSuK

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 28, 2022 >-एशिया कप में आज शाम 7 बजे शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला। 10 माह बाद आमने सामने होगी दोनों टीमें।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे के दूसरे दिन रविवार को कच्छ जिले के भुज में ‘स्मृति वन’ स्मारक का उद्घाटन करेंगे और 4,400 करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू करेंगे।
-प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात करेंगे।
Show comments

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

परिषदीय और KGBV में इनोवेशन कल्चर विकसित करेगी योगी सरकार