अमरनाथ यात्रा के शेषनाग शिविर में झड़प के बाद 3 लोग गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (10:49 IST)
Amaranth Yatra : अमरनाथ यात्रा के शेषनाग शिविर में पिछले सप्ताह हुई झड़प में कथित रूप से शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। झड़प में कुछ श्रद्धालुओं और खच्चर वालों को मामूली चोट आई थी। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और आधारहीन वीडियो अपलोड किए थे जिसमें दावा किया गया था कि श्रद्धालुओं पर पत्थर फेंके गए।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और आधारहीन वीडियो अपलोड किए थे जिसमें दावा किया गया था कि श्रद्धालुओं पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने बताया कि मामले में संज्ञान लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
शेषनाग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा के पहलगाम मार्ग में पड़ता है। एडीजीपी ने ट्विटर पर कहा, शेषनाग में 15 जुलाई को खच्चरवालों के बीच झड़प हुई थी जिसके कारण खच्चरवालों और कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोट आई थी। स्थिति को तुरंत नियंत्रण में कर लिया गया।
 
उन्होंने कहा कि पहलगाम थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कुमार ने कहा कि लोगों को अफवाहों पर गौर नहीं करने की सलाह दी जाती है। जम्मू-कश्मीर पुलिस श्रद्धालुओं की रक्षा करने तथा शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मप्र में जिला जजों के साथ शूद्र जैसा व्यवहार, हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पहले लोकसभा में आएगा

LOC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक अग्निवीर जवान शहीद, 1 जेसीओ समेत 2 घायल

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे पसंदीदा लीडर, ट्रंप और मेलोनी को छोड़ा पीछे

भारत देगा मालदीव को 4850 करोड़ का कर्ज, मोदी ने कहा- भारत मालदीव संबंधों की जड़ें सागर जितनी गहरी

अगला लेख