केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर 5 फुट लंबा सांप

Webdunia
शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (23:40 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बृहस्पतिवार को एक सांप मिला। 5 फुट लंबे इस सांप को आमतौर पर एशियाई जल सर्प कहा जाता है। यह ‘चेकर्ड कीलबैक’ प्रजाति का सांप था।
 
सुरक्षाकर्मियों ने चौकीदार के कमरे के निकट वह विषहीन सांप देखा और वन्यजीव सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ को इसकी जानकारी दी। एनजीओ की दो सदस्यीय टीम ने लकड़ी की दरारों के बीच बैठे सांप को बाहर निकाला।
 
एनजीओ ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सांप को देखकर सुरक्षाकर्मी स्तब्ध रह गए। चौकीदार के कमरे के निकट इस सांप को देखने के बाद उन्होंने वाइल्डलाइफ एसओएस को सूचित किया। दो सदस्यीय टीम ने सांप को बाहर निकाला। सांप चौकीदार के कमरे का पास लकड़ी दरारों के बीच में बैठा हुआ था।
 
‘चेकर्ड कीलबैक’ मुख्य रूप से झीलों, नदियों और तालाबों, नालियों, कृषि भूमि, कुओं आदि जैसे जल स्रोतों में पाए जाते हैं। सापों की इस प्रजाति को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की दूसरी अनुसूची के तहत संरक्षित किया जाता है। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख